अन्‍य
Trending

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल को मिला “ईट राइट कैंपस” का प्रतिष्ठित खिताब

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा “ईट राइट कैंपस” (Eat Right Campus) का खिताब प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के उच्चतम मानकों को अपनाने का प्रमाण है।

इस सम्मान के अंतर्गत रायपुर मंडल के रनिंग रूम रायपुर, रनिंग रूम भिलाई, रनिंग रूम दुर्ग तथा मंडल रेल प्रबंधक स्टाफ कैंटीन शामिल हैं। इससे पूर्व, बिलासपुर जोन के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया रेलवे स्टेशनों को पहले ही “ईट राइट स्टेशन” का प्रमाणन प्राप्त हो चुका है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के चिकित्सा विभाग तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के बीच हुए समन्वय एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। यह प्रमाणन न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि रेलवे की भोजन व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

प्रमुख विशेषताएं:

  1. खाद्य लाइसेंस अनुपालन: सभी इकाइयों ने आवश्यक खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर लिए हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि खाद्य विक्रेता FSSAI के निर्धारित मानकों का पालन करते हैं।
  2. स्वास्थ्य परीक्षण: सभी खाद्य सेवा कर्मियों का व्यापक चिकित्सीय परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का सत्यापन किया गया।
  3. प्रशिक्षण: सभी संबंधित कर्मचारियों को FoSTaC (Food Safety Training and Certification) के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
  4. ऑडिट प्रक्रिया: मान्यता प्राप्त ऑडिट संस्थाओं के माध्यम से सभी इकाइयों का गहन मूल्यांकन कर ईट राइट कैंपस का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक महोदय का कुशल मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी अपने कर्मचारियों एवं यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button