Publish Date: | Sun, 21 Nov 2021 11:53 PM (IST)
दंतेवाड़ा (नईदुनिया न्यूज)। कृषि कानून वापस लेने के बाद दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान कांगे्रस अध्यक्ष अवधेश गौतम ने कहा आज हम विजय दिवस मना रहे हैं। एक साल के संघर्ष के बाद किसानों और कंग्रेस की बड़ी जीत हुई है। दंतेवाड़ा में कृषि कानून के विरोध में धरने में बैठे जिन किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हुई उन सभी किसानों को कैडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने कहा कि कृषि कानून की वापसी से किसानों में खुशी की लहर है। इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे सैकड़ों किसानों ने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उनकी ही बदौलत आज यह जीत मिली है। यह जीत कड़ी मेहनत से मिली, यह आम जनता की जीत है। किसानों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।दंतेवाड़ा प्रेस वार्ता में मौजूद रही विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा केंद्र के इस निर्णय से देश की जनता और अन्नाादाताओं की जीत हुई है। शांति पूर्ण जन आंदोलन सफल हुआ, किसानों के आगे आतातायी अन्यायी शासक को झुकना पड़ा। कंाग्रेस नेताओं ने कहा कंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया सवा साल तक लगातार तीन काले कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। कृषि कानून लागू करने से पहले लोकसभा, राज्य सभा में चर्चा नही की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा इस आंदोलन में जिन किसानों की मौत हुई है। उनके परिवारों से सर्वजनिक तौर पर माफी मंगाना चाहिए, तीनों कृषि कानून वापस लेने के फैसले के बाद कंग्रेस कार्यकर्ताओ ने विजय दिवस मनाया।
Posted By: Nai Dunia News Network