छत्तीसगढ़

सर्व हिंदू समाज ने मनाया दिवाली मिलन

Publish Date: | Sat, 27 Nov 2021 11:47 PM (IST)

महासमुंद। सर्व हिंदू समाज के द्वारा शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन महासमुंद में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के सभी समाज के पदाधिकारियों के साथ साथ महासमुंद नगर में स्थित सभी वार्डो के दुर्गोत्सव समिति के सदस्य एवं सभी हिंदुत्व विचारधारा वाले संगठन के सदस्य भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में कोमल आचार्य संचालक गुरुकुल आश्रम थे। उन्होंने कहा कि आज समाज में हो रहे मतांतरण, लव जिहाद जैसी घटनाएं, जिसमें मुख्य रुप से धर्म विशेष के लोग सीधे तौर पर शामिल हैं। इनके द्वारा नगर एवं ग्रामीण अंचलों में जाकर निर्धन आदिवासी समाज को बहला-फुसलाकर उनका शोषण किया जा रहा है। इन्हें विदेशों से फंडिंग कराई जा रही है। उसी प्रकार लव जिहाद के लिए उकसाया जा रहा है। विहिप के प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी ने कहा कि हमारे हिंदू भाई वर्ष भर में गणेश एवं दुर्गा पंडालों में देवी-देवताओं की स्थापना करते हैं। लेकिन उस पंडालों में सुबह एवं शाम की आरती में उन पंडालों के सदस्यों के अलावा आसपास रहने वाले कोई भी हिंदू परिवार सम्मिलित नहीं होता। यह विडंबना की बात है। इससे स्पष्ट है कि हमारा हिंदू समाज आज भी सोया हुआ है। हिन्दू समाज अलग अलग जातियों में बटा हुआ है। अगर किसी जाति समाज की बैठक होती है तो उस बैठक में उस समाज के लोग हजारों की संख्या में वहां पहुंचते है, लेकिन अगर कोई कार्यक्रम हिन्दू समाज को लेकर करना हो तो वहां संख्या नाम मात्र रहती है। दूसरे धर्म के लोगो की यह अच्छाई है कि वे शुक्रवार, रविवार को एकजुट होते हैं। कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों एवं दुर्गा पंडालों के प्रमुखों को प्रतीक स्वरूप माँ महामाया का चित्र मोमेंटो भेंट स्वरूप दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्रभात उपाध्याय गायत्री परिवार, पंडित पंकज तिवारी नगर पुरोहित महासमुंद, प्रकाश चन्द्राकर नगर पालिका अध्यक्ष, अश्वनी मारकंडे सतनामी समाज प्रमुख, सुखदेव बाबा पुजारी महामाया मंदिर, देवेंद्र दुबे, महेश चन्द्राकर जिला संघचालक, हर्ष चन्द्राकर, पंकज चन्द्राकर,हुकुम शर्मा, अनूप उपासे, अग्रज शर्मा, युवराज चन्द्राकर , पंकज चन्द्राकर भूतपूर्व सैनिक संगठन, भरत चन्द्राकर, धरम साहू, मुन्नाा साहू, विजय त्रिवेदी, मनोहर मोहंती, राजू यादव,खिलावन यादव, खिलावन बघेल, विक्रम ठाकुर,ताराचंद चांडक कमलेश ध्रुव, अखिलेश लूनिया, खगेन्द्र तारक, आनंद साहू, धनेंद्र चन्द्राकर, धीरज सिन्हा,नरेश नायक,चेतन ठाकुर, इवन साहू, विजय महतो, सुरेश महराज, संजय यादव,गुड्डा सिन्हा, प्रिंस चक्रधारी, गुलाब सेन एवं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन एवं संक्षिप्त जानकारी प्रलय थिटे वरिष्ट अधिवक्ता ने दी।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button