
Publish Date: | Sat, 20 Nov 2021 11:55 PM (IST)
कवर्धा। स्थानीय विश्राम गृह कवर्धा में महिला कांग्रेस द्वारा विगत दिनों दीपावली मिलन तथा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के महिला प्रभारी माया रानी ठाकुर, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। साथ ही साथ पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस दौरान ममता चंद्राकर ने कहा कि हम सभी को जमीन स्तर पर काम करते हुए पार्टी द्वारा जो निर्देश दिया जाता है उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी होती है। छत्तीसगढ के योजनाओं को घर-घर और अधिक जानकारीपूर्वक पहुंचाना महिला कांग्रेस का लक्ष्य है। जिला प्रभारी माया रानी ठाकुर ने कहा कि आप सब कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करें, ताकि हम आने वाले समय में अपने संगठन को और मजबूत करें ताकि इस बार कांग्रेस की सरकार बनें। हमारी सरकार जन कल्याण कारी योजनाओं का बहुत ही अच्छे तरीके से क्रियान्वयन कर रही है। जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस गंगोत्री योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार में हमारे मंत्री मो. अकबर के नेतृत्व में जिला व प्रदेश पर योजनाओं का लाभ से प्रदेश उन्नाति की ओर अग्रसर है। हमारी भूपेश सरकार व स्थानीय विधायक कंधे से कंधे मिलकर हमारी महिलाओं के लिए योजनाएं बनाकर संचालित कर रही हैं, जिसमें नरवा, गरूवा, बारी योजना सफल साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ महिलाओं को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा अंनत ने किया। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव लता वैष्णव, शकीला खान, श्वेता पाठक, जीशेख अनबरी, प्रदेश सचिव सावित्री साहू, पर्वती सोनी, पुष्पा गुप्ता, विमला धु्रर्वे, निर्मला, सविता ठाकुर, सेवती साहू, अनिता नेताम, तारनी ठाकुर ललिता खेर, लक्ष्मी सत्यवंशी, मीडिया प्रभारी रोशनी खान, वर्षा रानी ठाकुर, विद्या साहू, मंजू शरण बंगाली, रानी यादव, आरती योगी, चंद्रिका, त्रिवेणी चंद्रवंशी सहित कार्यकर्ता गण बडी संख्या में उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network