छत्तीसगढ़

समूह की महिलाओं को किया गया चेक वितरण

Publish Date: | Thu, 09 Dec 2021 11:41 PM (IST)

जांजगीर-चांपा (नईदुनिया न्यूज)। शहरी एवं ग्रामीण स्व सहायता समूह को बैंक से लिंकेज के माध्यम से एचडीएफसी बैंक से स्वीकृत लोन के चेक का वितरण बुधवार को जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें लोन से मिलने वाली राशि से उनके द्वारा की जानी वाली गतिविधियों की जानकारी ली। महिला समूह की सराहना करते हुए उन्हें बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बेहतर स्वरोजगार से आर्थिक रूप से मजबूत बनने की बधाई भी दी।उन्होंने कहा कि शासन की योजना के माध्यम से बैंक से लिंकेज कराकर महिला समूह की विभिन्न गतिविधियों का बेहतर संचालन करने के लिए लोन जरूरी है। लोन मिलने से निश्चित रूप से महिलाओं अपने स्वरोजगार को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकती है। ऋण मिलने के बाद उन्हें अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इस दौरान उन्होंने बैंक अधिकारियों से भी चर्चा की। जिपं सीईओ द्वारा पांच समूह को लोन का वितरण किया गया। इनमें दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जांजगीर के मारूति नंदन स्व सहायता समूह को बैंक लिंकेज के माध्यम से 2.80 लाख रूपए की राशि का लोन समूह की अध्यक्ष दुर्गा साहू, सचिव पूनम गोस्वामी को गतिविधि आंतरिक लेनदेन एवं आचार, बरी का व्यवसाय करने के लिए दी गई। इसी तरह अकलतरा की दीक्षा समूह की अध्यक्ष कौशल्या निर्मलकर, गुलाबोबाई केंवट को 1.25 लाख रूपए की राशि का चेक, चांपा की सुनिधि स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुमित्रा पटेल, सचिव शारदा साहू को 1 लाख रूपए का चेक दिया गया। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नवागढ़ ग्राम पंचायत कटौद की आत्मनिर्भर स्व सहायता समूह की अध्यक्ष अनिता सोनकर, सचिव दीप्ति अजय को नमकीन तैयार करने के लिए मिक्चर मशीन खरीदने के लिए 1 लाख 80 हजार रूपए की राशि का चेक वितरण किया। वहीं विश्व महिला स्व सहायता समूह कटौद की अध्यक्ष संतोषी दिवाकर, सचिव निर्मला पंकज को मशरूम उत्पादन क्षेत्र में कार्य करने के लिए एक लाख रूपए की राशि का चेक दिया गया। इस अवसर पर एनआरएलएम जिला मिशन प्रबंधक उपेन्द्र दुबे, शहरी मिशन प्रबंधक दुष्यंत कुमार राठौर, एचडीएफसी बैंक क्षेत्रीय प्रमुख यशोधरा तिवारी, सामुदायिक संगटिका गीता चौरसिया, शाखा प्रबंधक जलेश्वर राजपूत, क्षेत्रीय प्रबंधक भारती वर्मा, रिलेशनशिप मैनेजर गजेन्द्र राय, नरेन्द्र गबेल, श्रीराम सूर्यवंशी, आशुतोष पाण्डेय सेल्स आफिसर उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button