अन्‍य

सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के अधीनस्थ स्थापित महाविद्यालय एवं विभिन्न केंद्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी द्वारा प्रतिज्ञा दिलाई गई । विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त के दिन को सद्भावना दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया।

सद्भावना दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर निर्देशक वन्य प्राणी संस्थान डॉ.एस.एल.अली, प्राध्यापक डॉ.के.एम.कोले, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button