![e0a4b8e0a482e0a4b5e0a4bfe0a4a7e0a4bee0a4a8 e0a495e0a59ce0a580 e0a4b9e0a588 e0a49ce0a58b e0a4ade0a4bee0a4b0e0a4a4e0a580e0a4afe0a58b 61a12f3e7fda4](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a4b8e0a482e0a4b5e0a4bfe0a4a7e0a4bee0a4a8-e0a495e0a59ce0a580-e0a4b9e0a588-e0a49ce0a58b-e0a4ade0a4bee0a4b0e0a4a4e0a580e0a4afe0a58b_61a12f3e7fda4.jpeg)
Publish Date: | Sat, 27 Nov 2021 12:09 AM (IST)
बलौदाबाजार। ‘भारत विविधताओं का देश है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले भारत देश में सैकड़ों भाषाएं, पहनावे, खानपान और अन्य विविधताएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में संविधान वह एक कड़ी है जो हर भारतवासी को एक साथ पिरोती है।’ यह विचार शुक्रवार को संविधान दिवस पर आंबेडकर चौक व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखे।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का स्मरण करते हुए उनके छायाचित्र में माल्यार्पण किया। संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया। कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षद्वय विक्रम गिरी, रूपेश सिंह ठाकुर ने कहा कि संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान का निर्माण किया गया था। उपस्थित नेताओं ने कहा कि भारत के पहले कानून मंत्री डा. भीमराव आंबेडकर को 1947 में संविधान समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और उन्हें देश का नया संविधान लिखने की जिम्मेदारी दी गई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, प्रभाकर मिश्रा, दीपक साहू, एल्डरमैन मनोज प्रजापति आदि मौजूद थे।——–संयुक्त जिला कार्यालय में मनाया संविधान दिवसबलौदाबाजार। संयुक्त जिला कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। कलेक्टर सुनील कुमार जैन व एसपी आइके एलिसेला ने कार्यालय परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला कार्यालय में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कलेक्टर जैन ने शासकीय सेवकों को भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित के काम करने का संकल्प दिलाया। जिले की अन्य सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network