छत्तीसगढ़

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपित मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Publish Date: | Tue, 16 Nov 2021 11:53 PM (IST)

धमतरी। शादी का प्रलोभन देकर नबालिग लड़की को अपने साथ भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार किया है। लड़की ने गर्भवती होकर बच्चे को भी जन्म दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर 2019 को थाना मगरलोड क्षेत्र की चौकी करेली बड़ी निवासी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर दीपक डाबी (25) निवासी मौड़ाहारी (थवलाई) थाना बड़गोंडा जिला इंदौर मध्य प्रदेश अपने साथ ले गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। लड़की को आरोपित के द्वारा मध्य प्रदेश के इंदौर व खंडवा ले जाने की जानकारी पुलिस को मिली। अपहृत लड़की को जिला धार के खंडवा से आरोपित दीपक डाबी के कब्जे से बरामद कर पूछताछ की गई। अपहृता ने अपने कथन में बताया कि दीपक डाबी उसे बहला-फुसलाकर, शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर ले गया और कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। डेढ़ वर्ष पूर्व बच्ची को जन्म दिया। दुष्कर्म, अपहरण और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य, चौकी प्रभारी करेली बड़ी संतोष साहू, सहायक उपनिरीक्षक मोहन लाल निषाद, आरक्षक फगेंद्र साहू, तेजराम नेताम, महिला आरक्षक अमरलता लकड़ा का योगदान रहा।–पहाड़ी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिसमहासमुंद जिले के खल्लारी पुलिस को सोमवार सिद्धबाबा पहाड़ी पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 35-40 वर्ष है। शव का एक पैर काला पड़ गया है, जिससे पुलिस मौत की वजह सांप काटने से होना मान रही है। फिलहाल शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button