
Publish Date: | Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM (IST)
बेमेतरा। भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बेमेतरा विधायक कार्यालय के सामने से पुराना बस स्टैंड, परशुराम चौक तक पैदल मोटरसाइकिल मार्च किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से का वैट टैक्स में कमी किए जाने के बाद पेट्रोल व सीमेंट के दाम में गिरावट आई है, जिससे आम जनता को कुछ हद तक राहत तो मिली लेकिन राज्य की सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट टैक्स में कोई कमी न किए जाने से भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत काफी ज्यादा है। इसलिए उक्त समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चा खोलते हुए यह मांग की गयी कि अविलंब पेट्रोल तथा सीमेंट की कीमत में वृद्घि होने से आम जनता को जो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उससे निजात दिया जाए। गौरतलब है कि अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 5 रुपया तथा डीजल की कीमत 10 रुपया ज्यादा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री विकास दीवान, मंडल अध्यक्ष भाजपा शहर मोंटी साहू, प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा सदस्य विकास घरड़े, कन्यशक्ति संयोजिक निशा चौबे, कार्यकारिणी सदस्य भोला शंकर वर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेश साहू, जिला युवा मोर्चा महामंत्री योगेश वर्मा, होलू साहू, जिला उपाध्यक्ष तारण राजपूत, आशीष सोनी, तनु दीवान, जिला मंत्री लालू साहू, सह कार्यालय संदीप यादव, प्रभारी इंटरनेट मीडिया युवराज लोधी, शहर मंडल अध्यक्ष विवेक दीवान, खंडसरा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष सुरेश निषाद, मारो मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, बेरला अध्यक्ष दीक्षांत साहू, भिंभौरी अध्यक्ष तकेश्वर सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुश कश्यप, धमेर्ंद्र साहू, गोपी साहू, सन्नाी ठाकुर, सचितनंद यदु, परमेश्वर साहू, टीकम गोस्वामी, तुषार साहू, यशवंत साहू आदि शामिल थे।
Posted By: Nai Dunia News Network