
Publish Date: | Thu, 18 Nov 2021 12:17 AM (IST)
रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत जीएफसी स्टार रेटिंग और सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के तहत नगर निगम रायगढ़, किरोड़ीमल नगर और घरघोड़ा नगर पंचायत को 20 नवंबर को दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। समारोह में प्रदेश के 61 नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वच्छता सर्वेक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेयर, नगरीय निकाय अध्यक्ष, कमिश्नर व सीएमओ को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। रायगढ़ नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जीएफसी स्टार रेटिंग और सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के तहत दो अवार्ड मिलेंगे। इसके लिए महापौर जानकी काटजू और तत्कालीन कमिश्नर आशुतोष पांडेय को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। कमिश्नर एस जयवर्धन कोरबा नगर निगम के तत्कालीन कमिश्नर के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। शहर में सुघ्घर रईगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए तरह तरह के इंतजाम किए जा रहे थे। जिसमें शहर के अंदर 400 से अधिक कचरा डंप स्थल गार्बिज सेंटर को खत्म करते हुए 96 की स्थिति में लाकर रख दिया गया। इसका प्रतिसाद अब सर्वेक्षण के रूप में मिल रहा हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021के परिणाम 20 कोस्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिग के लिए जिले वासियों की निगाह बनी हुई है क्योंकि गत वर्ष नगर निगम प्रशासन व शहर सरकार द्वारा बेहतर कार्य करते हुए बुलंदी में पहुचाया था, इसी वजह से एक लाख वाले आबादी में 13 वें स्थान पर काबिज हो पाई थी इस रैंकिंग को बरकरार व बेहतर करने निगम प्रशासन जी तोड़ मेहनत भी कर रही है।शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने लगातार सकारात्मक कार्य कर रही है। वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों से अधिक से अधिक कार्य लिया जा सके, ऐसी योजना बनाई गई है। इसमें शहरवासियों का सहयोग सराहनीय है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम आने की पूरी उम्मीद है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग देने और कचरा निष्पादन में सहयोग करने की अपील की हैं। शहर विकास व स्वच्छता के लिए उम्दा सहयोग करने पर जनता का आभार। -जानकी काटजू नगर निगम महापौरजीएफसी में बेहतर कार्य केवल मजबूत इरादे, विकास और स्वच्छता के लिए दृढ़ संकल्पित होने की वजह से घरघोड़ा इस मुकाम में आया है। नगर पंचायत के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी इसमें महती भूमिका अदा किए है। वही, किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए सबसे अधिक योगदान जनता का रहता है घरघोड़ा की जनता ने जागरूकता व स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन किया है इसका परिणाम है। इसके लिए सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त करता हूं ।-विजय शिशु सिन्हा, घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष
Posted By: Nai Dunia News Network




