![e0a4b0e0a4bee0a49ce0a58de0a4af e0a4b8e0a58de0a4a4e0a4b0e0a580e0a4af e0a495e0a4ace0a4a1e0a58de0a4a1e0a580 e0a4aae0a58de0a4b0e0a4a4 61b2551ea4300](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/12/e0a4b0e0a4bee0a49ce0a58de0a4af-e0a4b8e0a58de0a4a4e0a4b0e0a580e0a4af-e0a495e0a4ace0a4a1e0a58de0a4a1e0a580-e0a4aae0a58de0a4b0e0a4a4_61b2551ea4300.jpeg)
Publish Date: | Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM (IST)
अकलतरा (नईदुनिया न्यूज)। ग्राम पिपरसत्ती में जय मारुति नंदन समिति द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य, सरपंच नरसिंह बरगाह, पप्पू नायक आयोजन समिति के अध्यक्ष बालक राम यादव, पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कबड्डी भारत का प्राचीन खेल है। 1936 में बर्लिन में आयोजित ओलंपिक प्रतियोगिता में कबड्डी को विश्व स्तर में पहचान मिली। राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी को शामिल करने के साथ भारत में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए सन 1950 में अखिल भारतीय कबड्डी फेडरेशन का गठन किया गया। वर्तमान में भारत में कबड्डी प्री लीग का भी आयोजन होने से युवा अधिक से अधिक संख्या में कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। कबड्डी एक परंपरागत खेल है जिसे खेलने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं होती , कुछ लोग मिलकर अपनी शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए खेल को खेल सकते हैं। उन्होंने कहाकि उपविजेता टीम के खिलाड़ी निराश ना हो कर कठिन परिश्रम कर आगामी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के लिए लक्ष्य बनाएं। कार्यक्रम को सरपंच नरसिंह बरगाह, गोवर्धन सिंह एवं प्रकाश कामले ने भी संबोधित किया। जय मारुति नंदन समिति के अध्यक्ष बालक राम यादव द्वारा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच कटघरी एवं परसाही नाला की टीम के बीच खेला गया कटघरी टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रतियोगिता में विजयी टीम कटघरी को 10 हार रुपए नगद एवं शील्ड, उपविजेता टीम परसाही नाला को 7 हार रुपए नगद एवं शील्ड, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सुखरीपाली को 5 हार नगद एवं शील्ड एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली पिपरसत्ती की टीम को 3 हार रुपए नगद एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण रात्रे, भजन यादव, बजरंग यादव, टीकम सिंह, सौरभ चंद्रा, समीर चंद्रा, हितेश सिंह, दीपक सिंह, निमेश कुमार बरगाह, अवधेश जायसवाल, ओमप्रकाश नायक, सुरेश सिंह, रामायण यादव, सुरेश नायक, दिनेश नायक,जुगरु यादव, कृष्णा यादव, राजेन्द्र सिंह,तिरिथ राम यादव , गोपी राम यादव एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network