छत्तीसगढ़

राज्योत्सव और दीपोत्सव के अवसर पर लगा बिहान बाजार

Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 07:07 AM (IST)

गरियाबंद। राज्योत्सव के उपलक्ष्य व दीपावली त्योहार के अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की दीदियों द्वारा द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए तिरंगा चौक में पोस्ट आफिस के समीप बिहान बाजार स्टाल लगाया गया है। उक्त बिहान बाजार में गरियाबंद जिले के समस्त विकासखंडों की स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों को विक्रय के लिए रखा गया है। गुरुवार शाम जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने इस स्टाल का शुभारंभ किया।इस अवसर जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि यह स्टाल दीपावली तक संचालित होगा। महिला समूहों के पास पर्याप्त मात्रा में उत्पाद मौजूद है। स्टाल में विकासखंड गरियाबंद की दीदियों द्वारा बनाए सूपा, टोकरी, झाड़ू, गोबर दीया, फिनाइल, वाशिंग पाउडर, हैंडवास व विकासखंड छुरा द्वारा साबुन, फिनाइल, च़ुडी, अगरबत्ती, मोम दीया, आचार, पापड़, गोबर दीया व विकासखंड मैनपुर द्वारा बनाए मक्का आटा, शहद, अगरबत्ती, बांस की सजावटी वस्तुएं, जैविक दवाई, आकर्षक मास्क आदि उचित दाम में बिक्री के लिए उपलब्ध है। मक्का के आटा और जैविक शहद की मांग ज्यादा : महिला समूहों के सदस्यों ने बताया कि देसी मक्का का आटा व जैविक शहद की मांग काफी आ रही है। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों द्वारा गोबर दीये की खरीदी भी बड़ी मात्रा में की जा रही है। उन्होंने बताया कि त्योहार में दीये व अन्य सामग्री स्थानीय बाजार, स्थानीय कारीगरों, स्व सहायता समूह से खरीदने से इसका जिसका लाभ समूह की दीदियों को मिल रहा है। स्टाल में बैंक सखी के माध्यम से एटीएम, डेबिट कार्ड से भी खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्टाल शुभारंभ के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद गरियाबंद केके डहरिया, जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पतंजलि मिश्र, गेब्रियल जान वाईक्लिफ, रमेश वर्मा, आशीष सिंह, बीपीएम हेमंत तिर्की, राकेश साहू, सुभाष निर्मलकर व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button