देश

सिक्किम में बनाई गई पीएम मोदी के नाम पर सड़क, राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया उद्घाटन

सिक्किम में बनाई गई पीएम मोदी के नाम पर सड़क, राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया उद्घाटनट्विटर

आउटलुक टीम

सिक्किम राज्य में सोमगो झील और नाथूला बॉर्डर को राजधानी गंगटोक से जोड़ने वाली सड़क का नाम पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। इस नई बनी सड़क का आधिकारिक उद्घाटन राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया है। नाथूला बॉर्डर को राजधानी गंगटोक से जोड़ने वाले पुराने रूट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। अधिकारियों ने कहा कि करीब 19.51 किलोमीटर लंबा रोड एक साल से यात्रियों के लिए चालू है, लेकिन अब गवर्नर की ओर से इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया है। 
सिक्किम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने मंगलवार को सड़क के उद्घाटन के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि राज्यपाल गंगा प्रसाद के साथ नरेंद्र मोदी मार्ग के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित रहा। इस सड़क का उद्घाटन कयोंगासला ग्राम पंचायत में किया गया है। चांगू लेक को जोड़ने वाले इस दूसरे सड़क का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखा गया है।
गौरतबल है कि 20 दिसंबर को इस नए मार्ग का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखे जाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा गया था। इसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। इस सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया गया है। 
Pleased to join Hon'ble @Governor_Sikkim Shri Ganga Prasad Ji during the inauguration ceremony of #Narendra #Modi #Marg at Kyongnosla GPU. The newly constructed alternative alignment road towards Changu lake has been named after Hon. PM Shri @narendramodi Ji, 1/2 pic.twitter.com/7GWjz1jpsm— DB Chauhan (@dbchauhanbjp) December 28, 2021

Related Articles

Back to top button