
Publish Date: | Sun, 05 Dec 2021 12:02 AM (IST)
कांकेर। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और जिले में एक ही दिन 55 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराया। जिले में 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का प्रथम एवं द्वितीय डोज का कोविड-19 टीकाकरण करने के उद्देश्य से शनिवार को हर घर दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें शाम तक जिले में 55043 लोगों का टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। इस अभियान के तहत 14266 लोगों को प्रथम और 40777 लोगों को दूसरे डोज का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तक विकासखण्ड अंतागढ़ में 4700 व्यक्तियों को प्रथम और 3870 व्यक्तियों को दूसरा डोज, विकासखण्ड भानुप्रतापपुर में 1924 व्यक्तियों को प्रथम डोज और 4050 व्यक्तियों को दूसरा डोज, विकासखण्ड चारामा में 907 व्यक्तियों को प्रथम डोज और 3122 व्यक्तियों को दूसरा डोज, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 720 व्यक्तियों को प्रथम और 13,356 व्यक्तियों को दूसरा डोज, विकासखण्ड कांकेर में 2416 व्यक्तियों को प्रथम और 3369 व्यक्तियों को दूसरा डोज, विकासखण्ड कोयलीबेड़ा में 1349 व्यक्तियों को प्रथम और 6595 व्यक्तियों को दूसरा डोज और विकासखण्ड नरहरपुर में 2250 व्यक्तियों को प्रथम और 6415 व्यक्तियों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया। बता दें कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए चलाये गये विशेष अभियान के लिए जिले में 904 टीकाकरण दल बनाये गये थे। जिसमें अंतागढ़ में 178, भानुप्रतापपुर में 124, चारामा में 103, दुर्गूकोंदल में 100, कांकेर में 124, कोयलीबेड़ा में 150 और नरहरपुर में 125 टीकाकरण दल का गठन किया गया था। टीकाकरण के कार्य के लिए जिले में 2159 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
Posted By: Nai Dunia News Network