छत्तीसगढ़

भटभेरा ब्रांच के केंद्रों में शुरू हुई धान की खरीदी

Publish Date: | Wed, 01 Dec 2021 11:50 PM (IST)

सुहेला। धान खरीदी का कार्य समिति के सदस्यों सहित पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम प्रमुखों को आमंत्रित कर कांटा बाट का पूजन कर श्रीफल फोड़कर शुभारंभ किया गया। स्थानीय उपार्जन केंद्र में सहकारी समिति के सदस्य श्यामलाल बघमार, संतोष वर्मा, ललिता साहू, त्रिलोचन, सरपंच सविता वर्मा, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष नायक, रेवाराम साहू, पूर्व समिति अध्यक्ष दौलत कुर्रे, चोवाराम ध्रुव, हेमलाल पाटरे सहित दर्जनभर जनप्रतिनिधि धान खरीदी के अवसर पर उपस्थित रहे।धान खरीदी के लिए भटभेरा ब्रांच के अंतर्गत 9 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें भटभेरा, सुहेला, रावन, सकलोर, मोहरा, हिरमी, शिकारी केसली, खपराडीह फुलवारी हैं जहां पर 32 गांवों के किसान अपनी धान बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय उपार्जन केंद्र में 19 किसानों से 507 क्विंटल 60 किलो, खपराडीह में 23 किसानों से 452 क्विंटल 40 किलो, शिकारी केसली उपार्जन केंद्र में 19 किसानों से 356 क्विंटल, मोहरा उपार्जन केंद्र में 30 किसानों से 684 क्विंटल, हिरमी में 13 किसानों से 220 क्विंटल, सकलोर नवीन उपार्जन केंद्र 13 किसानों से 242 क्विंटल, फुलवारी उपार्जन केंद्र में 22 किसानों से 427 क्विंटल धान विक्रय किया गया। वहीं भटभेरा उपार्जन केंद्र में आज धान खरीदी का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। शाखा प्रबंधक वर्मा ने बताया कि धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को दिशा निर्देश दिया जा चुका है। धान खरीदी के अनुसार अवतन टोकन प्रतिदिन कटेंगे जिससे किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार का कोई परेशानी न हो। भटभेरा खरीदी केंद्र के कंप्यूटर में समस्या आ जाने के कारण साफ्टवेयर को अपडेट कराने के लिए तिल्दा भेजा गया था किंतु साफ्टवेयर समय पर अपडेट नहीं होने के कारण एक दिसंबर को धान खरीदी के लिए किसानों को कोई भी टोकन नहीं दिया गया है।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button