छत्तीसगढ़

बाल दिवस पर निकाली कोविड टीकाकरण जन जागरूकता रैली

Publish Date: | Mon, 15 Nov 2021 12:23 AM (IST)

खरोरा। भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में 14 नवंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर कोविड 19 टीकाकरण जागरूकता के लिए रैली निकाली गई जो खरोरा नगर के विभिन्ना वार्डों में भ्रमण कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया।रैली में जन जागरूकता के लिए टीकाकरण संबंधित नारे लगाए गए। इसके पूर्व विद्यालय में जवाहर लाल नेहरू के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी गई। बाल दिवस के अवसर पर उपप्राचार्य हरीश देवांगन ने पं. नेहरू द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करते हुए राष्ट्र और संविधान के धर्म निरपेक्ष चरित्र को स्थायी रूप प्रदान किया। देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। स्काउट गाइड प्रभारी व्याख्याता शाहिना परवीन ने बाल दिवस पर विचार रखे। अमर बर्मन ने प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के रोवर रेंजर, स्काउट गाइड के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।——-ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ ने मनाई पंडित नेहरू की जयंतीपवनी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ द्वारा रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, उपाध्यक्ष सहदेव सिदार, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारका देवांगन, भटगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, पुनीराम साहू, विधानसभा मीडिया प्रभारी गोपाल साहू, यादराम हिरवानी आदि ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ की ब्लाक स्तरीय बैठक हुई जिसमें प्रमुख एजेंडों पर चर्चा हुई। इसमें सदस्यता अभियान व बुक वितरण पर चर्चा कर बूथ गठन की प्रगति की समीक्षा, महंगाई के विरुद्घ 14 से 29 नवंबर तक प्रत्येक ब्लॉक में प्रस्तावित जन-जागरण पदयात्रा के तहत बिलाईगढ़ नगर में रैली निकालकर जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई। प्रमोद साहू, पीर खान, मिथलेश लहरे, नमन चौहान, राजकुमार कमल, रामकुमार साहू, बृजमोहन चंद्रा, इतवारी साहू, यादराम हिरवानी, गणेश यादव, सरधा पटेल, नीलकुमार पटेल, डोलकुमार जयसवाल, टेनसाय जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button