छत्तीसगढ़

बालोद में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Publish Date: | Sun, 05 Dec 2021 11:54 PM (IST)

बालोद। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें बालोद शहर अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में युवाओं ने आतिशबाजी और फूल माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपडा, राजीव शर्मा, संदीप साहू, कमलेश वाधवानी, सुप्रीत शर्मा, राहुल सोनी, ईश्वर ठाकुर, प्रशांत जैन, राम नेताम, जागेश्वर ढीमर, यश जैन, टिकेन्द्र कतलाम, खम्हन साहू, समर राजपूत, रूपेश सोनकर, नमन शर्मा, हिमांशु सालुंखे, हर्ष योगी, थॉमस, तुषार ढीमर, मुकेश साहू सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्लीराजहरा द्वारा दो दिवसीय निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ओपन एयर थिएटर दल्ली राजहरा में किया जा रहा है। दल्लीराजहरा प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का बालोद आगमन हुआ। शिविर का आज अंतिम दिन है। जहां छत्तीसगढ के सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा निश्शुल्क परामर्श व जांच की गई। निकली बाइक रैलीप्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के बालोद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में बाइक रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बाइक व वाहन रैली घडी चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। जहां भाजपा नेताओं से संगठन की मजबूती के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में एकजुटता के साथ जिले में काम करने की नसीहत दी। थोड़ी देर बाद अमित साहू शिविर में शामिल होने दल्लीराजहरा के लिए रवाना हुए। कांग्रेस सरकार पर बरसे अमित साहू भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिली। अमित साहू ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती बढाने की बात कही। अमित साहू ने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर जमकर निशाना साधा।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button