छत्तीसगढ़

बाजार में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Publish Date: | Sun, 21 Nov 2021 11:58 PM (IST)

फरसगांव (नईदुनिया न्यूज)। कोंडागांव पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाकर आमचो पुलिस आमचों गांव के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर एसडीपीओ मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना उरंदाबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बढ़गई के साप्ताहिक बाजार में 19 नवंबर को पुलिस द्वारा चलित थाना लगाया गया। जहां ग्राम सरपंच, उप सरपंच, ग्राम पटेल व बाजार आए सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। चलित थाना लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होकर अपराधों की रोकथाम के लिए विभिन्नाा अपराध महिलाओं के उपर होने वाले अपराध जैसे छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह, दहेज मृत्यु, बाल विवाह, घरेलू अपराध, मानव तस्करी आदि तथा बच्चों पर होने वाले लैंगिक अपराध, बाल मजदूरी, ठगी करने वाले एटीएम ठग गिरोह, बच्चों के अधिकार तथा साईबर अपराध के विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ ही गांव में होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर तत्काल थाना उरंदाबेड़ा को सूचित करने हिदायत दिया गया। यातायात के नियम की दी गई जानकारीयुवाओं को यातायात नियम जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट बांधना, अपने साईड पर चलना, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करने, शराब पीकर वाहन चालन न करने तथा यातायात संकेतों को दिखाकर संकेत का मतलब समझाया गया, यातायात के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पुजारी, प्रधान आरक्षक हिरामन नाग, आरक्षक संतोष उसेंडी, राजेश मरकाम, बिसनाथ नेताम, सहायक आरक्षक रामकृष्ण नेताम, संतु साहू एवं सीएएफ का बल प्रधान आरक्षक व आरक्षकों के सहयोग से ग्राम बड़गई में चलित थाना अयोजित किया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button