
Publish Date: | Thu, 18 Nov 2021 12:17 AM (IST)
धमतरी। पावन कार्तिक मास में जीवन को सफल बनाने के लिए स्वामी टेऊंराम संकीर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के स्वामी टेऊंराम आश्रम से सिंधी समाज ने संकीर्तन यात्रा निकाली। संकीर्तन यात्रा में समाजजनों का उत्साह देखते ही बना।श्री प्रेम प्रकाश आश्रम धमतरी से प्रभात फेरी एकादशी के दिन से प्रति दिन सुबह पांच बजे से निकाली जा रही है। सुबह साढ़े चार बजे भक्तगण पहुंचकर गुरुदेव के समक्ष दीपक जलाकर, प्रार्थना कर स्वामी टेऊंराम संकीर्तन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। आश्रम के संत लोकेश कुमार ने प्रभातफेरी में श्री प्रेम प्रकाश मंडल के तृतीय पीठा धीश्वर सद्गुरु स्वामी शांतिप्रकाश महाराज के द्वारा रचित पावन कार्तिक मास की महिमा मंडित भजन की प्रस्तुति दी। भजन में बताया गया कि पावन कार्तिक मास में सुबह जल्दी जाग कर मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन करें। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मास में भगवान की कथा सुनने, व्रत रखने एवं दया धर्म पुण्य के कार्य करने एवं अपने गुरु के दर्शन करने एवं गोबिंद से अपने मन को जोड़ने एवं गोबिंद के गुणगान करने एवं भगवत नाम का सुमरन करने से अज्ञान रूपी नींद से जागने एवं परम पदवी प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होता है। जीवन सफल होता है। कार्तिक मास को वरदान प्राप्त है कि इस माह में किए गए सभी पुण्य कर्मों का फल कई गुना ज्यादा व जल्दी मिलता है। इसके लिए इस माह का भरपूर लाभ लेना चाहिए।प्रभातफेरी में प्रकाश वाशानी, नेहा वाशानी, प्रहलाद वाशानी, अनीता वाशानी, कमल वाधवानी, सरला वाधवानी, किशोर वाधवानी, रेखा वाधवानी,अशोक वाधवानी, पंकज वाधवानी, आकाश वाधवानी, प्रहलाद आहूजा, जया आहूजा, महेश वाधवानी, रीटा वाधवानी राजकुमार पोपटानी, बंटी वाधवानी, अनिल रोहरा मनीषा रोहरा, सागर आहूजा, मनोज मखीजा, मोना मखीजा, सेवकराम मखीजा शामिल थे। इसी तरह अनिल लखवानी, मोना लखवानी, नरेंद्र रोहरा, दिव्या रोहरा, प्रतिभा रोहरा, दिनेश रोहरा, रवि रोहरा, साकेत रोहरा, हरीश चंदवानी, पुष्पादेवी रोहरा, हीरा चावला, मोती चावला, राजकुमार वाधवानी,संतोष वाधवानी, राजकुमारी वाधवानी, दीदी राजकुमारी, अक्षय रोहरा, कृपा रोहरा, राकेशकुमार चिमनानी सहित अन्य लोग शामिल थे।
Posted By: Nai Dunia News Network