अन्‍य
Trending

प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति मे परिवर्तन यात्रा के साथ शेष 69 सीटों पर उम्मीदवार को लेकर हुई चर्चा ! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष एक साथ पहुंचे रायपुर।

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राष्ट्रीय दलों द्वारा अपनी अपनी पार्टी का विधानसभावार उम्मीदवार चयन करने और प्रत्याशी घोषित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी दौरा कार्यक्रम निरंतर जारी है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी का मध्यप्रदेश के दौरे के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी भाजपाप्रत्याशी चयन की दूसरी सूची के लिए मंथन शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष एक साथ रायपुर पहुंचे। प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ इन तीनों नेताओं की भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करीब पांच घंटे तक मैराथन बैठक हुई। बताया जाता है कि बैठक में भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं और दूसरी सूची पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। जो कि दिल्ली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में स्वीकृति के बाद दूसरी सूची जारी हो जायेगी। यह भी जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी केंद्रीय मंत्री और सासदों को टिकट दे सकती है।

इस बैठक में राष्ट्रीय नेता अमित शाह, जे पी नड्‌डा और बीएल संतोष के साथ प्रदेश भाजपा के चुनिंदा नेता प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। इस बैठक के बाद शाह ने शाम में स्थानीय नेताओं से मुलाकात की और रात का भोजन करने के बाद वायु सेना के विशेष विमान से वापस दिल्ली लौट गए है। जानकारी अनुसार प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति मे परिवर्तन यात्रा के साथ शेष 69 सीटों पर उम्मीदवार को लेकर बारी- बारी से चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि पार्टी ने सभी सीटों पर नाम लगभग तय कर लिए हैं। इन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद पार्टी दूसरी सूची जारी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button