छत्तीसगढ़

पहले दिन महासमुंद जिले के 148 केंद्रों में हुई धान की खरीदी

Publish Date: | Wed, 01 Dec 2021 11:58 PM (IST)

महासमुंद। पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले के सभी पुराने और नवीन 149 धान उपार्जन केंद्रों में बुधवार से धान खरीदी की शुरुआत हो गई। हालांकि जिले के एकमात्र बड़गांव खरीदी केंद्र में तकनीकी दिक्कत से किसानों को टोकन जारी नहीं हुआ, जिससे पहले दिन यहां खरीदी नहीं हुई। बेलसोंडा खरीदी केंद्र में भाजपा नेता प्रेम चंद्राकर, जोगी निषाद, नरेंद्र चंद्राकर, बालू चंद्राकर, राधेश्याम जांगड़े व किसानों की उपस्थिति में श्रीफल तोड़कर और तराजू पर धान तौलकर खरीदी प्रारंभ की गई। किसान खोरबाहरा निषाद का धान खरीदा गया।खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि बड़गांव में तकनीकी दिक्कत आने से पहले दिन खरीदी शुरू नहीं हो पाई। शेष सभी 148 जगह खरीदी हुई। धान खरीदी व्यवस्था के जीएन साहू ने बताया कि पहले दिन करीब 41 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई और सात हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा।कलेक्टर डोमन सिंह ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के साथ महासमुंद से सटे ग्राम बेलसोंडा, बिरकोनी और कांपा धान खरीदी केंद्र में की जारी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। बेलसोंडा केंद्र में कलेक्टर ने घोड़ारी के किसान खोरबाहरा निषाद के धान का प्रथम कांटा किया गया।धान तौल कर खरीदी की शुरुआत की। इस केंद्र में आसपास के किसान टोकन के हिसाब से धान विक्रय के लिए लाए हैं। किसान निषाद ने दो सौ कट्टा धान बेचने लाए। वहीं कांपा धान खरीदी केंद्र में किसान हिरुराम निर्मलकर भी 86 कट्टा धान बेचने लाए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भागवत जायसवाल, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और धान बेचने आए किसान मौजूद थे।कलेक्टर सिंह ने कहा कि धान बेचने और खरीदने की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि धान ख़रीदी केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में समुचित व्यवस्था की गई है। किसान जारी टोकन मे दिए तारीख और दिन के हिसाब से केंद्र पहुंचकर अपना धान बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार 11 नए धान केंद्र बनाए गए है। अब महासमुंद जिले के कुल 149 खरीफ विपणन धान उपार्जन केंद्र हो गए हैं। इस बार जिले में 85 लाख क्विंटल धान की खरीदी होगी। पंजीकृत 150642 किसान धान बेचेंगे।टीकाकरण केंद्र नहींबीते दिनों हुई सीएस की वीसी में सभी केंद्रों में कोरोना जांच और टीकाकरण केंद्र खोले जाने का निर्देश मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने दिया था। जिसका जिले में पालन नहीं हुआ। किसी भी खरीदी केंद्र में टीकाकरण कैंप नहीं लगे। कोरोना जांच नहीं हुई। इस संबंध में टीकाकरण अधिकारी डा. मुकुंद घोडेसवार ने बताया कि कलेक्टर ने जिले में कोरोना का प्रसार न होने से टीकाकरण शिविर लगाने की जरूरत नहीं समझी, जिससे कैंप नहीं लगाया गया। —

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button