Publish Date: | Fri, 03 Dec 2021 11:50 PM (IST)
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थानीय साहू सदन में शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, संयोजकों, सभी मोर्चा व सक्रिय कार्यकर्ताओं का सत्यापन का कार्य प्रदेश पदाधिकारी रेलवे बोर्ड के सदस्य गुलाब टिकरिहा द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, सहकारी सोयायटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। सत्यापन कार्य में सत्यापन प्रभारी द्वारा सभी भाजपा पदाधिकारियों से अपने जिला कार्यकारिणी व मंडल कार्यकारिणी की सूची नाम, पद, मोबाइल नंबर, पता सहित उनके द्वारा पार्टी की रीति नीति को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी बताई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए रेलवे बोर्ड के सदस्य व गरियाबंद जिला के सत्यापन प्रभारी गुलाब टिकरिहा ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके सबसे ज्यादा चाहने वाले हैं। लगातार लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का तेजी से विकास कर रहे हैं। देश का आमजन प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे है कार्यों की सराहना कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। देश के प्रधानमंत्री बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझे और पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्य करें। अगर कोई समस्या है तो संगठन को अवगत कराएं। सत्यापन प्रक्रिया के तहत सत्यापन प्रभारी द्वारा जानकारी लेते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारियों के सदस्यता पर चर्चा की गई। विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा लगातार देश के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग के लोगों को अवगत कराना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार से किसान और आम जनता परेशान हो चुकी है। इस सरकार में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। बारदानों की कमी से किसान परेशान हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश ने कहा कि भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति अपने दायित्यों व कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। बिना किसी मतभेद के सभी सदस्यों को लेकर चलें। पार्टी के रीति नीति सहित केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने सभी भाजपा पदाधिकारियों को उनकी भूमिका समझाते हुए अपना बूथ सबसे मजबूत की रणनीति से समस्त कार्यकर्ताओं को कार्य करने व सोशल मीडिया में अपनी सक्रियता बढ़ाने कहा।
Posted By: Nai Dunia News Network