
Publish Date: | Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM (IST)
कवर्धा। शहर में 10 दिसंबर को 108 फीट के स्तंभ पर 108 फीट का भगवा झंडा लगाने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के संकल्प ध्वजोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन निर्विहन संपन्नाा हो, इस भावना से श्रीशंकराचार्य जनकल्याण न्यास द्वारा एवं कवर्धा के समस्त हिंदू सनातनी परिवार के द्वारा 21000 दीपकों का दीपदान का कार्यक्रम रखा गया। कार्तिक पुर्णिमा देव दीपावली के दिन यह कार्यक्रम संपन्ना हुआ। दीपकों को 108 फीट भगवा ध्वजारोहण 10 दिसंबर को सभी हिंदू सादर आमंत्रित है, लिखकर सजाया गया था। श्री जानकी रमण प्रभु देवालय परिसर शिखर को भी दीपकों से सजाया गया। कवर्धा नगर के पुरुष और महिला वर्ग इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुये। कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्या पंडित शिवविलास शर्मा, पंडित प्रमोद शर्मा द्वारा संकल्प को पूर्ण कराया गया। ब्रह्मचारी केशवानंद, ब्रह्मचारी सिद्घेश्वरानंद, ब्रह्मचारी हृदयानंद , पंडित आनंद उपाध्याय द्वारा देव दीपावली के दिन दीपदान के महत्व और पुण्यलाभ के बारे में प्रवचन किये गए। कार्यक्रम का बहुत ही अच्छे से संचालन धर्मालंकार पंडित पवन मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडेय, नीलू चंद्रवंशी, सौरभ शर्मा, लोकनाथ देवांगन, जयशंकर शर्मा, राममंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष संतोष चौबे, वेद श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, संतोष सोनी, सुद्धू तिवारी, गुड्डू शर्मा, वेदनारायण तिवारी, हरि विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। मुहल्ला के महिलाओं ने सजायापूर्व पार्षद नम्रता मोदी एवं गुप्ता मुहल्ला, कचहरी मुहल्ला के महिलाओं द्वारा बहुत ही आकर्षक मनमोहक रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रप्रकाश उपाध्याय द्वारा उपस्थित सभी हिंदू भाइयों को 10 दिसंबर को आयोजित भगवा ध्वजारोहण कार्यक्रम में, माताओं से कलश यात्रा में शामिल होने एवं पुरुषों को ध्वजारोहण कार्यक्रम के समय अपने-अपने घर से शंख लाकर शंखनाद करने का आह्वान किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम दिया चंद्रप्रकाश उपाध्याय की पुत्री अंबिका उपाध्याय (मंजरी) ने जलाया ।
Posted By: Nai Dunia News Network