![e0a4a7e0a4bee0a4a8 e0a4ace0a587e0a49ae0a4a8e0a587 e0a49ce0a4bfe0a4b2e0a587 e0a4aee0a587e0a482 e0a4ace0a59de0a587 e0a4b8e0a4bee0a59d 61969f2747293](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a4a7e0a4bee0a4a8-e0a4ace0a587e0a49ae0a4a8e0a587-e0a49ce0a4bfe0a4b2e0a587-e0a4aee0a587e0a482-e0a4ace0a59de0a587-e0a4b8e0a4bee0a59d_61969f2747293.jpeg)
Publish Date: | Thu, 18 Nov 2021 11:53 PM (IST)
जांजगीर-चांपा। (नईदुनिया न्यूज)। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ होगी। इस बार किसानों की संख्या पिछले बार से साढ़े 9 हजार तक बढ़ गई है। पिछले वर्ष जिले में 1 लाख 88 हजार 425 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया था। इस बार यह संख्या बढ़कर 1 लाख 98 हजार तक पहुंच गई है। सरकार ने इस बार यहां 90 लाख क्िवटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। जिले में ढाई लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। सरकार धान के अलावा नगदी पᆬसल लगाने को किसानों को प्रोत्साहित कर रही है मगर खरीपᆬ पᆬसल में लोग धान ही ले रहे हैं। अन्य पᆬसल के आकड़े कृषि विभाग ने कागजों में ही दिखाया है। यहां सभी किसान धान की खेती प्राथमिकता से करते हैं। पिछले वर्ष जिले में 1 लाख 88 हजार 425 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया था। हालांकि इनमें से 1 लाख 83 हजार किसानों ने ही धान की बिक्री की । इस साल धान बिक्री के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या साढ़े 9 हजार से अधिक बढ़ गई। इस तरह नगदी पᆬसलों की ओर किसानों का रूझान खरीपᆬ पᆬसल में नहीं दिख रहा है। पिछले बार जिले में 80 लाख क्िवटल धान की खरीदी हुई थी और यह जिला खरीदी में प्रदेशभर में अव्वल था। इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 10 लाख क्िवटल अधिक कर दिया गया है। ऐसे में इस बार भी प्रदेश में सर्वाधिक खरीदी का लक्ष्य इसी जिले के लिए निर्धारित है। 25 सौ रूपए क्िवटल में धान की खरीदी होने पर किसान एक डिसमिल खेत भी व्यर्थ नहीं जाने देते और वे पंजीयन कराकर अधिक से अधिक धान बेचते हैं। जिले में इस बार भी 231 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी होगी। पुराने खरीदी केंद्रों में अधिक शार्टेज वाले दर्जनभर केंद्र प्रभारियों के खिलापᆬ एपᆬआईआर का आदेश दिया गया है। खुद के बारदाने पर बेच सकेंगे धान कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने धान खरीदी नोडल अधिकारियों की बैठक में कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों को अपने स्वयं के बारदानों में खरीदी केंद्र में धान लाने की सुविधा दी गई है, ताकि किसान 1 दिसंबर से अपनी उपज की बिक्री कर सकें। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे 25 नवंबर तक सभी खरीदी केंद्रों में बारदाने सहित ड्रेनेज, तौल, किसानों की सुविधा के लिए छाया और पेयजल, हमाल, स्टेक आदि का समुचित प्रबंध करें। गुणवत्ता का पारदर्शी मापदंड अपनाएं कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में आने वाले धान की गुणवत्ता के संबंध में केंद्र प्रभारियों, खंड स्तरीय समिति को निर्देशित कर का है कि वे धान की गुणवत्ता के संबंध में समदर्शी मापदंड का पालन करें, पक्षपात की शिकायत न हो । कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे प्रत्येक केंद्र स्तर की समिति की बैठक लें और धान खरीदी के संबंध में शासन के दिशा – निर्देश तथा प्रशासनिक व्यवस्था से मौखिक और लिखित में उन्हें अवगत कराएं ताकि खरीदी तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में किसी भी केंद्र प्रभारी को कोई भ्रम न रहे।छोटे किसानों को टोकन प्राथमिकता मेंकलेक्टर ने सीमांत और कम रकबा वाले कृषकों को टोकन जारी करने में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छोटे-बड़े किसानों को 70 और 30 के अनुपात में टोकन जारी करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान क्रय करने अनुकूल और सकारात्मक वातावरण बनाएं।ड्रेनेज की व्यवस्था एवं धान की सुरक्षा धान के स्टेक लगाने के पूर्व ड्रेनेज की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने बारिश से धान को बचाने तारपोलिन आदि की व्यवस्था करने और बारिश की स्थिति में धान की सुरक्षा सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने किसानों द्वारा उनके बारदानों में क्रय किए गए धान को यथाशीघ्र मिलिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए।केंद्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण करने तथा निरीक्षण प्रतिवेदन की एक प्रति केंद्र में एक अनुभाग स्तरीय समिति तथा एक प्रति जिला धान खरीदी नियंत्रण कक्ष में जमा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी केंद्र में धान खरीदी संबंधी कोई समस्या हो तो उसकी सूचना खंड स्तरीय, समिति को दें। निराकरण नहीं होने की स्थिति में खाद्य अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी को देने के साथ ही समस्या का त्वरित प्रभावी समाधान स्वयं कराने के निर्देश दिए।जिला स्तरीय धान खरीदी नियंत्रण कक्ष संपूर्ण जिले में धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी एवं सुव्यवस्थित खरीदी के लिए जिला स्तरीय धान खरीदी नियंत्रण कक्ष कलेक्टर कार्यालय में बनाया जाएगा। नियंत्रण कक्ष में पंजी संधारित होगी। जिसमें जिले के धान खरीदी केंद्रों से प्राप्त सूचनाएं दर्ज की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को प्राप्त समस्या की जानकारी देने और निराकरण की जानकारी दर्ज की जाएगी। नोडल अधिकारी नियंत्रण कक्ष में निरीक्षण कार्य की फोटो भी भेजेंगे। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी चेक लिस्ट के अनुसार केंद्र का निरीक्षण करें और व्यवस्था करें।अनियमितता पर करें कड़ी कार्रवाई कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में किसी भी स्तर पर अनियमितता करने वाले कर्मियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध धान न बिके इसके मद्देनजर दलालों और बिचौलियों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network