फोटोः 7 जानपी 11 – कांटा बांट सेकी जा रही खरीदी किसानोंकोहोरही हैपरेसानी सक्ती (नईदुनिया) । धान खरीदी प्रारंभ हुए चंद दिन ही हुए हैं और खरीदी प्रभारियोंकी लापरवाही लगातार सामने आ रही है। शुरूआत मेंही बिलासपुर संभाग केकमिश्नर नेसक्ती दौरेकेदौरान सख्त हिदायत दी थी की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद भी नगर सेसटेहुए सेवासहकारी समिति सक्ती की कांदानारा रोड मेंस्थित खरीदी केंद्र मेंकिसानोंकेसाथ लापरवाही पाईगईहै। खरीदी केंद्र प्रभारियोंकोनिर्देशित किया गया हैकि इलेक्ट्रिक कांटेसेही धान तौलना हैलेकिन सक्ती सोसायटी मेंकांटा, बांट सेही धान तौला जा रहा है। कुछ किसानोंनेनाम न छापनेकी शर्त पर बताया कि यहांप्रारंभ सेकांटा बांट सेधान की तौलाईकी जा रही है। साथ ही चालीस किलो से अधिक धान लिया जा रहा है। जब इस बात की जमीनी हकीकत देखी गईतोवह वास्तव मेंसही थी और यहांइलेक्ट्रिक कांटेका उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसेमेंधान खरीदी केशुरूआती दिनोंमेंही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। धान खरीदी प्रभारी की मनमानी सेअनियमितता की आशंका कोनकारा नहीं जा सकता। इलेक्ट्रिक तराजू में तौलना हैधान धान खरीदी होने से पहले उधााधिकारियोंनेधान खरीदी प्रभारियोंका निर्देश देदिया हैकि किसानोंकेधान कोइलेक्ट्रिक कांटेसेही तौलना है। लेकिन सक्ती खरीदी केंद्र मेंऐसा होता हुआ दिखाईनहीं दे रहा है। यहांअधिकारियोंकेआदेश की जमकर धज्जिायांउड़ाई जा रहा है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेना जामिल ने कहा कि ऐसे प्रभारियों कोबिलकुल भी नहीं बख्शा जाएगा। नियमानुसार ही धान की खरीदी की जाए। लापरवाही या अनियमितता पाए जानेपर कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर का निर्देश बेअसर बिलासपुर कमिश्नर डा. संजय अलंग ने धान खरीदी के शुरूआती दिनों में सक्ती के कई धान खरीदी केंद्रोंका निरीक्षण किया था और प्रभारियोंसेधान खरीदी कोसुचारू रूप सेकरनेकेनिर्देश दिए थे। उनकेसाथ अनुभाग का पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद था। बावजूद इसकेखरीदी केशुरूआती दिनोंसे ही अनियमितता देखनेकोमिल रही है। ” प्रभारियों को सख्त निर्देश है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बावजूद कुछ स्थानोंसेशिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।शिव कुमार डनसेना, तहसीलदार खरीदे गये धान की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था करें फोटोः 7 जानपी 12 – खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर कलेक्टर नेनैला और सरखोंकेधान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षणजांजगीर-चांपा । (नईदुनिया) । कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज नवागढ़ विकासखंड के नैला और सरखों उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारियों को खरीदे गये धान के सुरक्षा के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में विभाग के निर्देशानुसार केन्द्र में ड्रेनेज की व्यवस्था और खरीदे गये धान की स्टेकिंग होनी चाहिए। साथ ही बेमौसम वर्षा के प्रति भी सावधानी रखते हुए धान के स्टेक को ढकने के लिए तिरपाल भी उपलब्ध रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान खरीदे गये धान की आद्रता मापी से नमी का अवलोकन करवाया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों का हर संभव सहयोग करें। साथ ही पूछ-ताछ व पर्ची की जांच कर वास्तविक किसान होने की पुष्टि भी कर लें। आद्रता मापी, तौल मशीन, बारदाना आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका भी ध्यान रखें। खरीदे गये धान की कंप्यूटर में एंट्री व बारदानों की सिलाई उसी दिन होजानी चाहिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र सरखों परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले वासियोंसुख समृद्घि की कामना की। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी सहित धान खरीदी से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई सेकरें पालन कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने नवागढ़ ब्लाक के ग्राम सरखों के शासकीय उधातर माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंनेशिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों से जीव विज्ञान संबंधित प्रश्न करते हुए कोरोना से बचाव एवं सावधानी के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों से कहा कि अपने परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर नेकहा कि स्कूल परिसर में भी मास्क लगाना और फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों का कड़ाई से पालन कर स्वयं को सुरक्षित रखें। कलेक्टर ने शिक्षकों को गुणवत्तायुक्त अध्यापन के लिए प्रेरित किया। किरारी मेंधान खरीदी प्रारंभ फोटोः 7 जानपी 15 – धान खरीदी का शुभारंभ करतेअतिथि किरारी (नईदुनिया) । किरारी धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ समिति अध्यक्ष बुधवारा बाई यादव, प्रदीप राठौर, श्याम लाल चौहान, हिराधर जायसवाल, कुमार सिंह, सत्यनारायण, गायत्री चरण,रामबाबू राठौर, हेतराम यादव, खरीदी प्रभारी नोरेन्द्र राठौर, चौकीदार सुभाष महंत, परमानन्द जायसवाल, आपरेटर सुशीला महंत, गोविंदा साहू महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान बेदराम साहू ,तेरस यादव,लक्ष्मीनारायण साहू, महादेव साहू साहू बेदराम श्रीवास सहित बड़ी संख्या में किसान सहस सिंह गोंड़, फुंदर व अन्य कृषको को धान की समर्थन मूल्य व धान खरीदी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। फगुरम मेंधान खरीदी का शुभारंभ फगुरम (नईदुनिया) । सेवा सहकारी समिति फगुरम मेंसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ अतिथियोंद्वारा किया गया । इस अवसर पर रवि परसराम भारद्वाज ने धान तौलकर खरीदी आरंभ किया। इस मौकेपर देवा लहरे, अयोध्या भारद्वाज, दिलेश्वर दर्शन, संस्था प्रबंधक महेश जायसवाल, संतोष टंडन सरपंच फगुरम, हरप्रसाद राठौर, रामदाऊ टंडन, चेतनसिंह वर्मा, गौतम वर्मा, सोनाराम जोशी, लखनलाल बंजारे, मोहनलाल राठौर, योगेश राठौर, दिनेश कुमार डनसेना सरपंच भांटा, कृष्णा कुमार डनसेना कुलबा सरपंच, सेतराम चंद्रा सरपंच पति कुधरी, छोटू बोडासागर , पूर्व सरपंच देवराम वारे, रामप्रसाद वारे, कमलकांत भारद्वाज, योगेंद्र वर्मा पर्व सरपंच सारसकेला, कोतराम दिनकर,अशोक वर्मा,केशवप्रसाद डनसेना, सीमा विनायक राठौर सरपंच सपिया , जगदीश राठौर , संतोष राठौर, पिला गोरे, अंजलि जोशी उपसरपंच सपिया सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network