क्राइमछत्तीसगढ़

धान काटने से मना किया तो टंगिया से किया हमला: दूसरे की खेत में काट रहे थे फसल, मालिक ने रोका तो जमकर पीटा, परिवार के लोगों को भी मारा; अब गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर टंगिया से हमला किया था। जिससे वे सभी घायल हो गए थे। 

पूरा मामला खेत में धान काटने से जुड़ा था। जिसके चलते ये विवाद हुआ। इस केस में पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला पण्डरापाठ चौकी क्षेत्र का है।

मामले में 19 नवंबर 2021 को चुन्दापाठ निवासी मनिजर राम(23) ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि उसके घर से कुछ ही दूर पर उनका खेत है। 

यहां उन्होंने धान की फसल लगाई थी। इसी फसल को 19 नवंबर की सुबह ननका राम, जोखन राम, बालको राम और एक अन्य नाबालिग काट रहे थे।

इधर, जब इस बात की जानकारी मनिजर के पिता सुले राम को लगी तो वह खेत गए थे और उन्होंने इन लोगों का धान काटने से मना कर दिया। जिससे वह भड़क गए और लाठी, टंगिया से सुले राम पर हमला कर दिया। 

मनिजर ने बताया था कि पिता के साथ मारपीट होता देख उसकी मां और भाई संजय भी बीच बचाव करने गए थे। मगर आरोपियों ने मिलकर इनको भी पीटा था। मारपीट में तीनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

युवक की इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी और ननका राम, जोखन राम और नाबालिग को पकड़ लिया था। लेकिन बालको राम तब से फरार चल रहा था।

इस बीच पुलिस को शिकायत मिली की आरोपी चुंदापाठ के अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और बालको राम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button