छत्तीसगढ़

जीत-हार के लिए खेलने से ज्यादा जरूरी मिलती है सीख

Publish Date: | Fri, 03 Dec 2021 12:02 AM (IST)

पथरिया(नईदुनिया न्यूज)। जीत-हार के लिए खेलने से ज्यादा जरूरी सीखने के लिए खेलना होता है। सीख जीवन में जरूरी है। उक्त बातें पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अगुवाई में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन स्थल सिलतरा में कही। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत ने महिला प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आयोजको को हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही। इस वर्ष जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी,तीरंदाजी व हाकी का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड पथरिया के ग्राम सिलतरा में किया गया। आयोजन में मुंगेली जिले के पथरिया,लोरमी व मुंगेली विकासखंड के महिला प्रतिभागियों ने कबड्डी,तीरंदाजी व हाकी में कौशल का प्रदर्शन की। इसमें 50 मीटर तीरंदाजी में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः देवकुमारी, लेलिमा, विभा आडिले, 30 मीटर तीरंदाजी में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः चंचल बंजारे, आयुषी बारले, भूमिका ध्रुव ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। समूह खेल कबड्डी में प्रथम स्थान पथरिया व द्वितीय स्थान लोरमी ने हाकी में प्रथम स्थान पथरिया वालीबाल में प्रथम स्थान सिलतरा व द्वितीय स्थान पथरिया की महिलाओं ने प्राप्त कर राज्यस्तरीय महिला खेलकूद में स्थान बनाया। महिला खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को समापन पर मुख्य अतिथि थानेश्वर साहू,ग्वाल दास अनंत , मनमोहन क्षत्रिय ने पुरस्कार प्रदान किया। विकासखण्ड खेल प्रभारी अशोक यादव व उनकी टीम ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर भविष्य में होने वाली आयोजनों में इसी तरह सहयोग करने की अपील की। सुरेश हंस ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन मोहिन्दर सिंह वर्मा व सत्येंद्र गुप्ता ने किया। महिला खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में रीना चंद्रवंशी, रमाशंकर वर्मा, सुरेश हंस, खेम सिंह राजपूत, कोमल राजपूत, दीपक पोर्ते, ईश्वर जायसवाल, सुरेश मरावी, देव प्रधान,राजू निषाद, सुरजीत टंडन ने मुख्य भूमिका निभाई।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button