छत्तीसगढ़

जिले के 97 हजार 162 किसानों से होगी खरीदी

मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। 97 उपार्जन केंद्रों से 92 हजार 162 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी होगी। सभी जगह इसकी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए जिले भर में अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष के लिए जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्यकल एक दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी का कार्य जिले के 66 समितियों के 97 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 92 हजार 162 पंजीकृत किसानों से की जाएगी। इस वर्ष लगभग चार लाख 12 हजार 308 मैट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य अनुमानित है। इसके लिए कलेक्टर अजीत वसंत के कुशल मार्ग दर्शन में बारदाने की व्यवस्था, संवेदनशील उपार्जन केंद्रों के पहचान, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति एवं पहचान, जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापना आदि सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में विपणन वर्ष 22 में चार लाख 12 हजार 308 मैट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य मुंगेली अनुविभाग के 37 उपार्जन केंद्रों में की जाएगी। इनमें कंतेली, देवरी, कोदवा, गीधा, धरमपुरा, चकरभाटा, छटन, जरहागांव, टेढ़हाधौंरा, दुल्लापुर, पौनी, भालापुर, तरवरपुर, मदनपुर, दशरंगपुर, धनगांव, नवागांव, नवागांव घुठेरा, निरजाम, बाकी, पंडरभट्ठा, खम्हारिया, पदमपुर, फरहदा, बीरगांव जरहागांव, झगरहट्टा, फंदवानी, टेमरी, बुंदेली, ठकुरीकापा, बरेला, भठलीकला, मुंगेली, लालाकापा, सेमरकोना, विचारपुर (शुक्ला भाटा) और सिंगारपुर शामिल है। इसी प्रकार पथरिया अनुविभाग के 31 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। इनमें ग्राम भटगांव, हथनीकला, किरना, घुठेरा, धरदेई, चंद्रखुरी, अमलीकापा, अमोरा, कुकुसदा, जेवरा, पूछेली, धूमा, सांवतपुर, पडिय़ाइन, पथरगढ़ी, जूनवानी, पथरिया, पीपरलोड़, बदरा, कंकेड़ी, रामबोड़, केवटाडीह , गोईन्द्री, लौदा, संकेत, सरगांव, सांवा, सिलतरा, गंगद्वारी, सिलदहा और हिंछापुर शामिल है। लोरमी अनुविभाग के 29 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी। इनमें अखरार, खुड़िया, खपरीकला, खाम्ही, साल्हेघोरी, गुरुवाइनडबरी, झोका, चंदली, झाफल, डिंडौरी, डोंगरियां, तेलियापुरान, दाउकापा, फूलझर, विचारपुर, बोड़तरा, भालूखोंदरा, उजियारपुर, तेली मोहतरा, मनोहरपुर, मसनी, रैतराकला, लगरा, लोरमी, नवाडीह, वेंकट नवागांव, पैजनिया, सुरेठा और सिंघनपुरी शामिल है।जांच एवं निगरानी के लिए उड़न दस्ता दल गठित कलेक्टर अजीत वसंत ने धान खरीदी कार्य को ध्यान रखते हुए धान के अवैध परिवहन की सत्‌त जांच एवं निगरानी के लिए अनुविभागवार उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें मुंगेली अनुविभाग के लिए तहसीलदार मुंगेली मायानंद चंद्रा, नायब तहसीलदार उमाकांत जायसवाल, खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार पांडेय एवं सहकारिता निरीक्षक कैलाश कश्यप शामिल है। लोरमी के लिए तहसीलदार लोरमी लीलाधर ध्रुव, नायब तहसीलदार राहुल कौशिक, सहायक खाद्य अधिकारी देवेंद्र बग्गा एवं मंडी सचिव धरम धु्रव धाामिल है। पथरिया अनुविभाग के लिए तहसीलदार पथरिया शिवम पांडेय, नायब तहसीलदार देश कुमार कुर बनाए गए हैं।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button