छत्तीसगढ़

जानमाल की सुरक्षा के लिए जागते रहिए, सो रही जिला मुख्यालय की पुलिस

Publish Date: | Mon, 06 Dec 2021 11:59 PM (IST)

जांजगीर-चांपा (नईदुनिया न्यूज)। जिला मुख्यालय के दीनदयाल कालोनी में बीती रात चोरों ने धावा बोला और एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएपᆬ जवान सहित 6 घरों के ताले तोड़कर कर सोने चांदी के जेवर सहित लगभग चार लाख रूपए का सामान पार कर दिया। एक साथ 6 घरों के ताले टूटने से लोग जहां जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं पुलिस गश्त की पोल भी खुल गई। पुलिस चोरी का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। चोरों की तस्वीर वारदात के बाहर निकलने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक घटना बीती रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच की है। जांजगीर पुलिस डाग स्कवायड लेकर पहुंची मगर कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार दीनदाल कालोनी जांजगीर में बीती रात चोरों ने 6 सूने मकानों के ताले तोड़े। इस दौरान चोरों ने 3 घरों से नगदी और सोने चांदी के जेवर पार कर दिया। जिसमें सीआरपीएफ के बीजापुर में पदस्थ जवान प्रेम कुमार खरे का घर भी शामिल है। उनके स्वजन ग्राम केरा में परिवार में हो रही शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इनके घर से आलमारी तोड़कर 13 हजार नगदी की चोरी की गई। वहीं पुलिसकर्मी बाल्मिकी राठौर अपने परिवार सहित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनकके निवास का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नगदी रकम चोरों ने पार कर दिया। शिक्षक लायन सिंह कंवर ने बताया कि उनके निवास से आलमारी का ताला तोड़कर एक तोला सोने की माला, सोने का एक सेट झुमका, 7 तोला चांदी की पायल, 4 तोला चांदी का करधन, बिछिया नगदी 25 सौ रूपए सहित अन्य सामन की चोरी की गई है। स्वास्थ्य कर्मी सत्यजीत कुर्रे ने बताया कि वे सपरिवार कापन मृत्युकर्म में शामिल होने गए थे। आज आकर देखा तब घर का ताला टूटा था और आलमारी भी टूटी हुई थी। जिसमें से चांदी की पायल 4 सेट लगभग 62 तोला, 16 जोड़ी चांदी की बिछिया, सोने की फुल्ली 3 नग, सोने के कान की बाली और अंगूठी कुल वजन 10 ग्राम 10 हजार रूपए नगद सहित लगभग डेढ़ लाख की चोरी की गई है। वहीं किराना व्यवसायी मोहम्मद परवेज का घर का केवल ताला टूटा मगर कोई चोरी नहीं हुई। एक साथ आधा दर्जन घरों के ताले टूटने की सूचना मिलने पर एसडीओपी चांपा पद्मश्री तंवर, कोतवाली टीआई उमेश साहू मौके पर पहुंचे। डाग स्कवायड को भी बुलाया गया मगर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। कुत्ता जिला जेल के पीछे एनएच रोड तक गया और भटक गया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी पᆬुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। पᆬुटेज में तीन से चार चोर घर का ताला तोड़ते और बाहर निकलते दिख रहे हैं। पुलिस पᆬुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी में जुटी है। चोर दे रहे पुलिस को चुनौतीजिले में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। दीपावली के पहले मुख्य मार्ग में विजय ज्वेलर्स में चोरी कर चोरों ने यह बता दिया कि पुलिस से वे आगे हैं। पुलिस गश्त भी नियमित नहीं हो रही है। नहरिया मंदिर रोड, दीनदयाल कालोनी, हसदेव विहार और हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में लगातार चोरियां हो रही हैं। मगर इन स्थानों में नियमित गश्त की आवश्यकता है। साथ ही लोग भी घर में ताला लगाकर अगर बाहर जा रहे हैं तो नगदी और जेवरात को सुरक्षित रखकर जाएं। दस माह में 627 घरों में चोरी व सेंधमारी पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अक्टूबर तक 273 घरों व दुकानों में चोरियां हुई है। वहंीं 353 स्थानों पर चोरों ने सेंधमारी की है। इस तरह औसत हर दिन 2 से अधिक घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरी के ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अपराध दर्ज कर हवा में हाथ पैर मार रही है। मगर सपᆬलता नहीं मिल रही है। साइकिल और छोटी मोटी चोरियों की तो रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो रही है। ” दीनदयाल कालोनी जांजगीर के 5 से 6 घरों में चोर ताला तोड़कर घुसे । हालांकि चोरी तीन घरों में ही हुई है। तीनों घरों के सदस्य घर को सूना छोड़कर बाहर गए हुए थे। चोरों की तस्वीर वारदात के बाहर निकलने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पद्मश्री तंवर, एसडीओपी चांपा

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button