
Publish Date: | Mon, 15 Nov 2021 12:33 AM (IST)
कवर्धा। शासकीय हाई स्कूल खड़ौदाकला में पेन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच अभियान के अंतर्गत संकुल स्तरीय विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संदर्भ में चित्रकला, निबंध लेखन व स्लोगन लेखन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य विद्यासागर यदु के द्वारा विद्यार्थियों को विधिक अर्थात संविधान व कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों को विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही इस अधिकार का उपयोग कैसे करें तथा कोई हमारे इस अधिकार का हनन करता है तो हम कानून की सहायता कैसे ले सकते हैं, तथा देश में स्थापित विभिन्ना संस्थाओं जैसे मानवाधिकार आयोग, महिला एवं बाल विकास आयोग, सखी वन स्टॉप सेंटर व आशा केंद्र 112 सेवा जैसे संस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई, जहां से हम सहयोग ले सकते हैं। जागरूकता अभियान में वरिष्ठ शिक्षिका शीला मसिया के द्वारा बालिकाओं को गुड टच-बेड टच व बालिकाओं के अधिकार के विषय में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि शरीर के किन-किन स्थानों को छूने पर गुड टच व किन-किन स्थानं को छूने पर बेड टच माना जाता है। साथ ही यह भी बताया कि यदि कोई बेड टच करता है तो उसे मना करे साथ ही इसकी जानकारी स्वजन को भी दें। शिक्षक संजय जायसवाल के द्वारा संविधान के निर्माण व संविधान का आम नगरिक के जीवन में महत्व को बताया गया। शिक्षक सीआर कुर्रे के द्वारा डॉ. अंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान निर्माण में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। शिक्षिका मोनिका वर्मा ने बालिकाओं के शिक्षा व संस्कार को समाज का अधिकार बताया। शिक्षक मुकेश कुमार लांझी ने विधिक अधिकार के महत्व को बताते हुए पुलिस सहायता व न्याय पालिका की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्टाफ के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Posted By: Nai Dunia News Network