छत्तीसगढ़

गुलामी के दौर में जन्मे, फैलाई शिक्षा की रोशनी, अब विवि करेगा सम्मान

Publish Date: | Tue, 07 Dec 2021 11:43 PM (IST)

डा. कोमल शुक्ला/जांजगीर-चांपा (नईदुनिया)।पूरा देश स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस बीच शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ ने भी कुछ अलग करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत विश्वविद्यालय से संबद्घ जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के सेवानिवृत्त ऐसे प्राध्यापक, प्राचार्य व क्रीड़ा अधिकारियों का सम्मान विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा, जिनका जन्म 15 अगस्त 1947 से पहले हुआ है। रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले के कालेजों के प्राचार्यों को ऐसे सेवानिवृत्त प्राध्यापक व प्राचार्यों की सूची आठ दिसंबर तक भेजने को कहा गया है। सभी कालेज इस तरह की जानकारी जुटा रहे हैं। जिले में ऐसे दो दर्जन प्राध्यापक व प्राचार्यों को चिन्हित भी किया जा चुका है। जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले में शहीद नंदकुमार विश्वविद्यालय से संबद्ध 100 कालेजों के प्राचार्यों को सेवानिवृत्त प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपालों का नाम, रंगीन फोटो, संक्षिप्त विवरण, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी व वर्तमान पत्राचार का पता समेत जानकारी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी। इस संबंध में शासकीय टीसीएल पीजी कालेज जांजगीर के प्राचार्य डा. अंबिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस तरह का सम्मान करने का निर्णय विश्वविद्यालय ने लिया है। यह सराहनीय है। सूची तैयार की जा रही है।बाक्स-ये हैं आजादी के पहले जन्म लेकर सेवा देने वालेडा. एमएल सोनार सेवानिवृत्त प्राचार्य एमएमआर पीजी कालेज चांपा, प्रोफेसर एसजी गोरे सेवानिवृत्त प्राचार्य पीजी कालेज चांपा, प्रोफेसर रामनिधि पटेल सेवानिवृत्त प्राचार्य टीसीएल कालेज जांजगीर, प्रोफेसर श्यामाचरण चौबे जेएलएन कालेज सक्ती, प्रोफेसर एमएल अरोरा सेवानिवृत्त प्राचार्य चांपा, डा. केके तिवारी व प्रोफेसर बीआर राठी सेवानिवृत्त प्राचार्य पालूराम कालेज रायगढ़, प्रोफेसर अंबिका वर्मा केजी कालेज रायगढ़ समेत अन्य लोगों का नाम चिन्हांकित कर इनकी जानकारी विश्वविद्यालय को भेजी जा रही है। ———–

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button