छत्तीसगढ़

गुरुनानक जयंती पर निकली शोभायात्रा, जो बोले सो निहाल से गूंजा शहर

Publish Date: | Fri, 19 Nov 2021 11:56 PM (IST)

महासमुंद। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपड़ा सहित भाजपा नेताओं ने गुरुनानक देव की जयंती पर्व पर निकली शोभायात्रा का स्वागत स्वामी चौक पर पंज प्यारो को हार पहनाकर किया। इस दौरान जो बोले से निहाल…सत श्रीअकाल के घोष से नगर गुंजायमान रहा।स्वागत के दौरान पार्षद देवीचंद राठी, पवन पटेल, महेंद्र जैन, मीना वर्मा, महेंद्र सिक्का, कमला बरिहा, बड़े मुन्ना, मनीष शर्मा, यशवंत साहू (युवा मोर्चा अध्यक्ष) अमन वर्मा आदि थे। पंज प्यारों का नपाध्यक्ष ने किया पुष्पवर्षा से स्वागतसिख संत शिरोमणि गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर नगर में पंज प्यारों की अगुवाई में निकली गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने भीमराव अंबेडकर चौक में पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस पावन मौके पर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर सहित युवाओं ने पंज प्यारों को फूलमाला पहनाकर दूध पिलाया।चंद्राकर ने गुरुग्रंथ साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया और सिख समाज को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने शोभायात्रा में शामिल समा जनों के लिए बिस्किट और चाय की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर भाऊराम साहू, संतोष वर्मा, मुन्नाा देवार, कपिल साहू, शैलेन्द्र स्वामी, नरेश नायक, राजू बाघमारे, गोपी कन्नाौजे, विनोद साहू, नंदू जलक्षत्री, सरपंच यशवंत साहू, दिनेश रूपरेला, विक्की महानंद, दीपक चंद्राकर, गोपाल सोना, नीरज चंद्राकर, धीरज सिन्हा, आलोक वर्मा, राजेश नायक, सूर्य प्रताप सिंह, पराग शर्मा, रवि राठी, मयंक वर्मा, सन्नाी चंद्राकर, इरफान भाठी, राकेश मदनकार, भगत साहू, राजू कौशिक, हनी, मदन जोशी सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। –सर्व हिंदू समाज ने किया सिख समाज के नगर कीर्तन का स्वागतसिख धर्म के प्रथम गुरु नानकदेवजी के प्रकाश पर्व से एक दिन पूर्व महासमुंद शहर में नगर कीर्तन किया गया। सभी मुख्य चौक-चौराहे से होते हुए भजन कीर्तन के साथ सिख समाज ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें सर्व हिंदू समाज महासमुंद के सभी कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए और गुरु ग्रंथ साहेब में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर सभी हिंदू समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने मिल कर श्रद्धालुओं को बिस्किट एवं पानी का वितरण किया। उक्त कार्यक्रम में घनश्याम सोनी, भरत चंद्राकर, देवेंद्र दुबे, हर्ष चंद्राकर, गुरबचन सिंह, चेतन ठाकुर, सुरेंद्र महाराज, खगेन्द्र तारक, नितेश श्रीवास्तव, जैनेंद्र चंद्राकर, राजेश डड़सेना, अखिलेश लुनिया, उत्तम वर्मा,रामेश्वर पांडेय, आनंद साहू, कान्हा प्रधान, धनेंद्र चंद्राकर, रामेश्वर पांडेय, नरेश नायक, सुमन सेन्द्रे, योगेश सोनवानी, अंकित ढोक, दिनेश रूपरेल हिमांशु तिवारी व हिंदू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button