छत्तीसगढ़

कोविड का टीका ,पैरा देने वाले को धान खरीदी में मिलेगी प्राथमिकता

Publish Date: | Thu, 25 Nov 2021 05:10 PM (IST)

बिलासपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार विपणन वर्ष लिए मुंगेली जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य की एक दिसंबर से प्रारंभ रहा है।धान खरीदी के लिए जिले के 66 समितियों के 95 धान उपार्जन केंद्रों में की जाएगी। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि कोविड-19 एक संक्रामक बीमारी है। इसकी रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने और पशुधन के चारे के रूप में पैरादान करने वाले किसानों को धान खरीदी में प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने लोगों को अपने बारी अपने पर कोविड-19 का टीका लगवाने और पैरादान करने का आग्रह किया। कई धान खरीदी केंद्रदों में बारेदाने पहंुच गए हैं। वहीं कुछ केंद्रों में टोकन काटने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी मौके का निरीक्षण कर रहे हैं।धान खरीदी के संबंध में नियंत्रण कक्ष स्थापित जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कृष्ाकों को आवश्यक सहायता एवं उनके शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 121 में नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। अतिरिक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि स्थापित नियंत्रण कक्ष का संचालन 31 जनवरी 2022 तक होगा। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए शासकीय प्राथमिक द्रााला मोहतरा के सहायक श्ािक्षक युवराज पटेल और श्ाासकीय प्राथमिक द्रााला टिंगीपुर के सहायक शिक्षक नागेंद्र उपाध्याय की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी प्रात: 10.30 बजे से श्ााम साढ़े पांच बजे तक तैनात रहेंगे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

 

Related Articles

Back to top button