![e0a495e0a587e0a482e0a4a6e0a58de0a4b0 e0a4b8e0a4b0e0a495e0a4bee0a4b0 e0a495e0a580 e0a495e0a4a5e0a4a8e0a580 e0a494e0a4b0 e0a495e0a4b0 6193fb92354b2](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a495e0a587e0a482e0a4a6e0a58de0a4b0-e0a4b8e0a4b0e0a495e0a4bee0a4b0-e0a495e0a580-e0a495e0a4a5e0a4a8e0a580-e0a494e0a4b0-e0a495e0a4b0_6193fb92354b2.jpeg)
Publish Date: | Tue, 16 Nov 2021 11:38 PM (IST)
धमतरी। बढ़ती महंगाई एवं केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण अभियान पदयात्रा के तीसरे दिन 16 नवंबर को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्राम संबलपुर से ग्राम भोथली तक सात किमी पदयात्रा की। रास्ते भर उन्होंने ग्रामीणों से बढ़ती महंगाई और इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार को ठहराते हुए चर्चा की।जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के नेतृत्व में ग्राम संबलपुर से भोथली तक पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने संबलपुर से ग्राम बोड़रा स, बलियारा होते हुए ग्राम भोथली तक सात किमी पदयात्रा की। रास्ते भर मोहन मरकाम और अन्य कांग्रेसी गांव की गलियों में भ्रमण करते हुए महंगाई के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते रहे। लोगों को बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार हर मामले में नाकाम साबित हो रही है। साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। पदयात्रा का जगह-जगह सवागत हुआ। भोथली में पदयात्रा के समापन के बाद सभा हुई। अपने संबोधन में मोहन मरकाम ने कहा कि सात साल के कार्यकाल में रोजी मजदूरी करने वाले, कामकाजी महिलाएं, छोटे फुटकर व्यवसायी, प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों की आय घटी है। नौकरियां छूटी है। व्यापार-व्यवसाय बंद हुए, लेकिन महंगाई मोदी के जुमलों की तरह रोज बढ़ रही है। यूपीए सरकार के समय रसोई गैस 350 रुपये प्रति सिलिंडर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत वर्तमान समय के मुकाबले दोहरी कीमत पर थी, तब भी देश में पेट्रोल-डीजल 60 से 72 रुपये लीटर था, तब भाजपा के नेता उसे महंगाई डायन बताकर विरोध करते थे। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, महंगाई की मार आपके घरों के चूल्हा, सब्जी और सभी चीजों में दिख रहा है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उसकी सरकार जिम्मेदार हैं। इस सरकार की नाकामियों और गलत नीतियों को जनता के सामने लाने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। सभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, कांति सोनवानी, पूर्व विधायक लेखराम साहू, कांति सोनवानी सहित अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री पीयूष कोसरे, गुंजा साहू, पंकज महावर, भरत नहार, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू, ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेट्टियार, अरविंद दोशी, युकां के जिलाध्यक्ष कृष्णा मरकाम, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, गोविंद साहू, सुमन साहू, आलोक जाधव, सलीम रोकडिया, गौरीशंकर पांडे, वीरेंद्र कोसरिया, विक्रांत पवार, राजा देवांगन देवेंद्र चंद्राकर, युवराज शर्मा, दुष्यंत घोरपड़े, योगेश शर्मा, भागी निषाद, आशीष बंगानीबड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network