छत्तीसगढ़

कांग्रेसियों ने की महंगाई के खिलाफ पदयात्रा

Publish Date: | Tue, 23 Nov 2021 12:06 AM (IST)

छुरा। राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान के तहत छुरा ब्लाक के ग्राम टेंगनाबासा से नगर पंचायत छुरा के बजरंग चौक तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आर्थिक मंदी व बढ़ती महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू, जनजागरण अभियान के ब्लाक प्रभारी विकास तिवारी, गरियाबंद जनजागरण अभियान के ब्लाक प्रभारी नीरज ठाकुर थे। जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ने बताया कि पूरे देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने देश में जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को मंदी की ओर धकेल दिया है, चारों तरफ महंगाई की मार से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। जनजागरण के ब्लाक प्रभारी विकाश तिवारी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2014 के चुनाव मे महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर बनाकर बहुमत हासिल की थी लेकिन आज जानता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। देश मे महंगाई बढ़ी, बेरोजगारी बढ़ी और देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। कार्यक्रम का संचालन पार्षद व नेता प्रतिपक्ष हरिश यादव ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मक्खू दीक्षित, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस राजकुमारी सोनी, पुष्पा ध्रुव, अनिता साहू, चमन यादव, सतीश नामदेव, सेक्टर अध्यक्ष टेंगनाबासा हरिराम सिन्हा, सीता राम सिन्हा, अवध राम धुव, सुराज सिंह ध्रुव, भानु प्रताप सिंह, बिशाली सिन्हा, नील सिंह, लचछन सिन्हा, संतोष सिन्हा, भुनेश्वर सुरेश सिन्हा, गंगा राम, धुलनकुल सिन्हा, खिलेश ध्रुव, बसदेव सिन्हा, राजेंद्र धुव, पुरानिक सिन्हा, अगहन सिन्हा आदि मौजूद थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button