छत्तीसगढ़

आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी चिंता

Publish Date: | Mon, 15 Nov 2021 12:22 AM (IST)

कोंडागांव (नईदुनिया न्यूज)। क्षेत्र में धान कटाई के सीजन में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल पर मौसम का विपरीत असर पड़ रहा है। फसल पक कर तैयार हो चुकी है। किसानों ने धान की कटाई भी शुरू कर दी है ऐसी स्थिति में बदलते मौसम से किसानों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। बारिश से जहां कटे हुए धान का करपा खेत में ही सडत जाएगा वही खडी धान पर बारिश होती है तो फसल जमीन पर लेट जाएगी साथ ही पानी पड़ने पर दाने काले हो सकते हैं। इससे धान खरीदी के समय किसानों के लिए दिक्कत हो सकती है। दूसरी ओर किसानों को यह भी चिंता सता रही है। यदि बारिश होती है तो जमीन गीली होगी तो धान की कटाई में मुश्किल होगी। वहीं धान के झड़ने की भी संभावना है। किसान नरेश साहू, संतु राम ने बताया कि वे धान की कटाई कर चुके हैं। इस समय धान का करपा खेत में है यदि बारिश होगी तो करपा खराब होने को लेकर वे चिंतित हैं। कृषक सालिकराम एवं चमरा राम नेताम ने कहा कि अगर मौसम खराब होने से हल्की बारिश भी होती है तो खेत में खडती धान की फसल बर्बाद होगी इससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। एक दिसंबर से शुरू होनी है धान खरीदी इस वर्ष भी एक माह लेट से एक दिसंबर से धान की खरीदी शुरू होनी है। मिसाई के बाद धान को खुले में रखना किसानों को भारी पड़ रहा है। क्योंकि किसानों के पास धान के भंडारण के लिए गोदाम नहीं होता जिससे किसान धान को खुले में ही भंडारण करके रखते हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को झिल्ली तिरपाल खरीद करके धान को ढक कर रखना पड़ता है। अभी धान खरीदी में पखवाड़े भर का समय बाकी है ऐसी स्थिति में किसानों को धान को सुरक्षित रखना भारी पड़ रहा है।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button