छत्तीसगढ़

असत्यापित तराजू में तौल 10 कट्टा धान जब्त

Publish Date: | Sat, 27 Nov 2021 11:42 PM (IST)

कोतबा/कोह्लेंनझरिया( नईदु निया न्यूज)। अवैधानिक रूप से असत्यापित तराजू में तौलकर धान खरीदी करने के मामले में फरसाबहार तहसीलदार कमलेश मिरीद्वारा ग्राम पंचायत डुमरिया में जूट बोरे में भरा हुआ 10 कट्टा धान गरीबों को बांटने वाले चावल 3 कट्टा डेढ़ क्विंटल , 12 नग जूट प्लास्टिक बोरी सहित असत्यापित तराजू को जब्ती की कार्रवाई की गई है।कार्रवाई को लेकर अवैधानिक रूप से कार्य करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही इसी तरह बड़ी कार्रवाई की गई है।जिसको लेकर ओड़ीशा सहित आसपास के किसानों से न्यूनतम दर पर खरीदी करने वाले व्यापारी और दलाल भयभीत नजर आ रहें है।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देश पर फरसाबहार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने अलग अलग टीम गठित कर अवैधानिक रूप से परिवहन करने वालों के साथ गांवों में समर्थन मूल्य से कम दर पर धान सहित अन्य सामग्री खरीदी करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी कड़ी में शनिवारकी दोपहर लगभग 3 बजे डुमरिया पंचायत के निरीक्षण करने पहुंचे। फरसाबहार तहसीलदार कमलेश मिरी द्वारा इमली पेड़ के नीचे खरीदी कर रहे बसंत गुप्ता (31)पिता जोगेश्वर गुप्ता निवासी कोह्लेंनझरिया पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार खरीदी कर रहे आरोपित बसंत गुप्ता के द्वारा किसानों से 12 बारह रुपये प्रति किलो धान और गरीबों को बाटें जाने वाले सस्ता अनाज (चावल) की खरीदी की जा रही थी। खरीदी कर रहे आरोपित बसंत गुप्ता से जब पूछताछ किया गया तो उसके पास किसी भी प्रकार के वैधानिक लाइसेंस नहीं पाया गया। कार्रवाई को लेकर जहां क्षेत्र भर में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं।तो वहीं ग्रामीणों को समझाइश दिया गया कि सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य में धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान बेचने के लिये प्रेरित कर जागरूक किया गया।उल्लेखनीय है कि जिले भर में फरसाबहार ही ऐसा क्षेत्र है जो ओड़ीशा सीमा से जुड़ा हुआ है.और जगह जगह चेक पोस्ट लगाकर अवैधानिक रूप से परिवहन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।इसके साथ ही अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। –

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button