
Publish Date: | Fri, 03 Dec 2021 12:03 AM (IST)
मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध धान की खरीदी बिक्री के लिए बिचोलिया सक्रिय हैं। इसकी सूचना पर प्रशासनिक अधिकरियों ने ग्राम खुड़िया में 106 बोरी धान जब्त की। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति है। जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य एक दिसंबर से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन और भंडारण करने वाले कोचिया एवं बिचोलियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेनका प्रधान ने ग्राम खुड़िया में दबिश देकर भजन सोनवानी के घर पर अवैध रूप से भंडारित 76 बोरी और कैलाश साहू द्वारा सार्वजनिक भवन में अवैध रूप से भंडारित 30 बोरी धान को जब्त की गई। इस अवसर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। उन्हें बताया कि पुराने जूट बारदानों के लिए 25 रूपये मिलेंगे।
Posted By: Nai Dunia News Network