
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 09:04 PM (IST)
अंबिकापुर/बतौली (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने बतौली विकासखंड के कई स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों से शिक्षक व प्रधान पाठक के साथ भृत्य व लिपिक भी नदारद मिले। कुछ स्कूल खुले मिले पर सुबह 8.30 बजे तक पढ़ाई छोड़ शिक्षक धूप सेकते नजर आए। कारण बताओ नोटिस जारी कर लापरवाह शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि सही जवाब नहीं मिला तो सभी को दूरस्थ स्कूलों में पदस्थ किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद विकासखंड में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। कई शिक्षक जो स्कूल छोड़कर अन्यत्र थे दौड़े-भागे स्कूल पहुंचे। स्कूल से नदारद शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है व अनुपस्थित दिवस का अवैतनिक किया जा रहा है। जवाब संतोषपद नहीं पाए जाने पर दूरस्थ शाला में पदस्थ किए जाने का नोटिस दिया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने सबसे पहले सुबह साढ़े सात बजे शासकीय हाई स्कूल बिलासपुर का निरीक्षण किया। यहां प्राचार्य के अतिरिक्त समस्त शिक्षक, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें जुलेता कुजूर, दयावती केरकेट्टा, पुष्मिका टोप्पो, सूरजा भगत, सुनीता पैकरा, अंजली गुप्ता व जीवन किशोर तिर्की सभी व्याख्याता शामिल थे। इसके अतिरिक्त मोचन राम साहू सहायक विज्ञान, राकेश कुमार पैकरा, सहायक ग्रेड-तीन, बोको राम, भृत्य लव कुमार लकड़ा, भृत्य गजेन्द्र कुमार पैकरा, अमर साय चौकीदार शामिल हैं। इससे पूर्व रमेश सिंह सहायक जिला परियोजना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सरगुजा के निरीक्षण के दौरान भी उक्त कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला बिलासपुर बतौली का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में पदस्थ तिलक राम प्रधानपाठक तथा सुमीत कुमार गुप्ता व आशा गुप्ता सहायक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। पूर्व माध्यमिक शाला बिलासपुर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानपाठक के साथ बैजनाथ बड़ा उच्च श्रेणी शिक्षक तथा फिटकू राम सहायक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। पूर्व माध्यमिक शाला घोघरा के निरीक्षण में संस्था में पदस्थ प्रभा कुजूर तथा नूतन निराली उच्च श्रेणी शिक्षक अनाधिकृत रूप से संस्था से अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक स्कूल घोघरा का निरीक्षण किया गया। इस विद्यालय से एम. बड़ा प्रधान पाठक तथा सखापति बाई सहायक शिक्षिका अनुपस्थित पाई गई। पूर्व माध्यमिक शाला कुड़मेल के शिक्षक एवं छात्र विद्यालय से बाहर धूप में बाहर खड़े दिखाई दिए जिन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। शासकीय हाई स्कूल बासाझाल का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में पदस्थ मीना नाग व्याख्याता एलबी व ई. खलखो व्याख्याता एलबी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक शाला बांसाझाल के निरीक्षण में प्रधानपाठक ब्रह्माशंकर सिंह तथा सहायक शिक्षक एलबी अजय कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक शाला आश्रम शाला बांसाझाल के निरीक्षण में राजू प्रसाद गुप्ता प्रधानपाठक, केशव देहरी उच्च श्रेणी शिक्षक मनी कुमार रत्नाकर उच्च श्रेणी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। पूर्व माध्यमिक शाला बासाझाल के निरीक्षण में राम निवास प्रसाद गुप्ता प्रधान पाठक रेणुका खलखो, उच्च श्रेणी शिक्षक तथा केवल राम भृत्य अनुपस्थित पाए गए हैं। प्राथमिक शाला कोरकोटपारा निरीक्षण में देखा गया कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक धूप में खड़े हैं। इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। उसी प्रकार पूर्व माध्यमिक शाला टीरग के दो शिक्षक भी बाहर धूप में खड़े मिले। प्राथमिक शाला टीरंग के शिक्षक शिव कुमार मिश्रा 21 अक्टूबर से लगातार निरीक्षण दिवस तक अनुपस्थित पाए गए। इससे पूर्व पांच अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक भी अनुपस्थित थे। इससे पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में आज दिवस तक प्रायोगिक कार्य प्रायोजना कार्य प्रारंभ होना नहीं पाया गया। हस्तपुस्तिका का संधारण होना नहीं पाया गया।बयान-अनुपस्थित सभी शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांग गया है। प्राचायोर् एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है किविद्यालय की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगभग प्रति शाला दिवसों में शालाओं का निरीक्षण किया जाएगा। अनुपस्थित पाए जाने पर दूरस्थ विद्यालय में पदस्थ करने की कार्रवाई होगी।संजय गुहेजिला शिक्षा अधिकारी,सरगुजा
Posted By: Nai Dunia News Network