खेल
-
बड़ी खबर: खत्म हो सकता है इस खिलाड़ी का करियर, IPL के अगले सीजन में नहीं आएगा नजर!
नई दिल्ली / केकेआर की टीम ने अपने द्वारा जारी रिटेंशन की लिस्ट में चार खिलाड़ियों का नाम है. इस…
Read More » -
बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, ये दो खिलाड़ी हुए साउथ अफ्रीका टीम में शामिल
टीम इंडिया इसी महीने की 26 तारीख से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में भिड़ने वाली है.…
Read More » -
2 साल से नहीं बना पाए शतक, सवाल पूछने पर विराट कोहली ने दिया ये जवाब
विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हरा दिया. इसके साथ…
Read More » -
2023 के एकदिवसीय विश्व कप में भी कप्तानी करना चाहते हैं फिंच
मेलबोर्न । ऑस्ट्रेलि मेलबोर्न । ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि वह अगले…
Read More » -
जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी की टीम आमने सामने
जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी की टीम आमने सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक 26 गोल भारत ने दागे हैं जिमसें सर्वाधिक आठ उपकप्तान संजय ने किए हैं। गत चैंपियन भारत जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को छह बार के विजेता जर्मनी से खेलेगा तो उसकी उम्मीदें मजबूत डिफेंस और ड्रैग फ्लिकरों के शानदार फॉर्म पर टिकी होंगी। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में फ्रांस से 4-5 से शिकस्त खाने के बाद भारतीय टीम ने अगले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करके लगातार दूसरी और कुल चौथी बार अंतिम चार में प्रवेश किया है। हालांकि, जर्मनी को हराना उतना आसान नहीं होगा जिसकी निगाह आठ साल बाद विश्व खिताब जीतने पर है। जर्मनी आखिरी बार 2013 में दिल्ली में चैंपियन बना था। पांच साल पहले (2016) लखनऊ में उसने कांस्य पदक जीता था। भारत ने क्वार्टर फाइनल में यूरोपीय दिग्गज बेल्जियम को 1-0 से तो जर्मनी ने स्पेन को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। भारत के लिए यशदीप सिवाच, उपकप्तान संजय कुमार और शारदानंद तिवारी ने डिफ्रेंस में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों गोलकीपर प्रशांत चौहान और पवन ने बेल्जियम के खिलाफ दमदार खेल दिखाया और कई गोल बचाए। भारत के पास संजय, तिवारी, अरिजीत सिंह हुंडल और अभिषेक लाकड़ा के रूप में चार पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हैं जो उसके आक्रमण की ताकत भी हैं। बेल्जियम के खिलाफ भारत का विजयी गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर ही तिवारी की स्टिक से आया। संजय भारत के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर हैं और फ्रांस व पोलैंड के खिलाफ दो हैट्रिक सहित आठ गोल दाग चुके हैं। भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि जर्मनी को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता। उन्होंने इतने साल में साबित कर दिया कि वे इस स्तर पर वे कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं।
Read More » -
एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है जिसकी वजह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी। भारत का आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरान एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है। जिसकी वजह साउथ अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। बीते कुछ दिनों में वहां पर नए वैरिएंट के कई मामले पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एनएनआई से पुष्टि करते हुए कहा कि दौरे को लेकर दोनों बोर्ड्स के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बीसीसीसाई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हम कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के वजह से सीरीज को एक हप्ते देर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, इस मामले पर हम भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, दोनों बोर्ड एक दूसरे के लगातार संपर्क में हैं, लगभग सभी बिन्दुओं पर बात की जा चुकी है, हमारे लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जनवरी में क्रिकेट सीरीज खेली जानी है। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिेकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरान 17 दिसंबर से प्रस्तावित है। कुछ दिन पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस मालमें में बोर्ड को सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था ऐसी स्थिति में हर बोर्ड चाहे वह बीसीसीआई हो या कोई और, भारत सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आवेदन मिलने पर इस पर सरकार फैसला लेगी।
Read More » -
बैंगलोर में 22 दिसंबर से शुरू होगा आठवां सीजन, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे मुकाबले
प्रो कबड्डी लीग का आठवां सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा जो दर्शकों के बिना खेला जाएगा। आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने पहले चार दिन तीन-तीन मैच कराने का फैसला किया है। पीकेएल का आठवां सत्र यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच से शुरू होगा। इसके बाद तेलुगू टाइटंस का सामना तमिल थलाइवा से होगा। वहीं, यूपी योद्धा की टक्कर गत विजेता बंगाल वारियर्स से होगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर बेंगलुरु व्हाइटफील्ड होटल एंड कंवेंशन सेंटर को बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए खिलाड़ियों के लिए बनाया गया सुरक्षित माहौल) में बदल दिया गया है। 12 टीमें यहीं रहेंगी और खेलेंगी। प्रो कबड्डी लीग के कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रो कबड्डी लीग के कमिश्नर व मशाल स्पोर्ट्स के सीईओ अनुपन गोस्वामी ने कहा कि प्रो कबड्डी लीग भारत के अपने खेल कबड्डी को फिर से लोकप्रिय और जीवंत बनाने के लिए नए प्रारूप के साथ जानी जाती है। हमारा लक्ष्य इस खेल को फिर से एक नई ऊंचाई देने का है साथ ही कबड्डी प्रेमियों के लिए ये एक बड़ी सौगात है जिससे उनका खूब मनोरंजन भी होता है। अनुपम गोस्वामी ने आगे कहा कि इस बार दो हिस्सों में शेड्यूल जारी करने से टीमों को बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी साथ ही साथ इससे हम इस खेल के फैंस के साथ भी ज्यादा वक्त तक जुड़े रहेंगे। ट्रिपल हेडर और ट्रिपल पंगा फैंस को अपने मनपंसद खिलाड़ियों और टीमों को देखने का ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करेंगे क्योंकि ये सभी टीमें खिताब जीतने के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करती हैं।
Read More » -
आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी
आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुकी है। आठों टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। सभी फ्रेंचाइजी के पास चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी। ऐसे में उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। फ्रेंचाइजी ने कई सीनियर भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इसमें केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर, फाफ डुप्लेसिस और कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब इन पर जनवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। रिलीज किए गए टॉप भारतीय खिलाड़ी पंजाब ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया। राहुल पिछले तीन सीजन से लगातार 500 प्लस रन बनाते आ रहे हैं। उन्हें रिलीज किया जाना वाकई बड़ा फैसला था। बताया जा रहा है कि राहुल किसी और फ्रेंचाइजी से खेलना चाहते हैं और रिटेन नहीं करने के लिए उन्होंने पहले ही अपनी फ्रेंचाइजी को बता दिया था। उसी प्रकार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का कायापलट हुआ। उनकी कप्तानी में डीसी 2019 और 2020 में प्लेऑफ और फाइनल तक पहुंची। अब उन्हें रिलीज कर दिया गया। मुंबई इंडियंस के ईशान किशन का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 2021 सीजन में 10 मैचों में 241 रन बनाए थे, लेकिन सभी जानते हैं कि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज अपने दम पर मैच पलटने में माहिर है। 2020 सीजन में ईशान ने 14 मैचों में 516 रन बनाए थे। रिलीज किए गए टॉप भारतीय गेंदबाज और ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया है। पांड्या का फॉर्म पिछले दो सीजन से कुछ खास नहीं रहा था। पिछले दो सीजन में वह सिर्फ एक बल्लेबाज बनकर रह गए थे। उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की है। बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सबसे चौंकाने वाला फैसला बैंगलोर का हर्षल पटेल और दिल्ली का आवेश खान को रिलीज करना रहा। हर्षल 2021 आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वे बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। वहीं, आवेश पिछले सीजन में हर्षल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस सीजन इन पर बड़ी बोली लग सकती है। इसके अलावा चेन्नई ने शार्दुल ठाकुर को रिलीज किया। शार्दुल ने 2021 सीजन में 18 विकेट झटके थे और सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज थे। रिलीज किए गए टॉप विदेशी बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टॉप बल्लेबाज डेविड वार्नर को रिलीज कर दिया। वार्नर इस लीग के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने छह सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका 2021 सीजन कुछ खास नहीं रहा और बस इतने में ही हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया। टी-20 विश्व कप में यह बल्लेबाज शानदार फॉर्म में था और उनपर बड़ी बोली लग सकती है। इसके अलावा मुंबई ने क्विंटन डिकॉक और चेन्नई ने अपने सबसे कामयाब विदेशी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया। डुप्लेसिस ने पिछले सीजन में 633 रन बनाए और लीग के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। हैदराबादा ने अपने आक्रामक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी रिलीज किया। रिलीज किए गए टॉप विदेशी गेंदबाज दिल्ली का तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को रिलीज करना सबसे चौंकाने वाला फैसला था। रबाडा पिछले तीन सीजन में दिल्ली के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज रहे हैं। 2020 में आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज थे। रबाडा ने अपने घातक यॉर्कर्स से दिल्ली को सुपरओवर में कई मैच जिताए हैं। एनरिक नॉर्टजे को उनपर तरजीह दी गई। इसके अलावा मुंबई का ट्रेंट बोल्ट को रिलीज करना भी बड़ा फैसला था। बोल्ट ने ही 2020 सीजन में लासिथ मलिंगा की कमी पूरी की थी। अपने सटीक लाइन लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने में बोल्ट को महारत हासिल है। इसके अलावा हैदराबाद ने राशिद खान जैसे स्पिनर को रिलीज कर सबको चौंका दिया। राशिद पिछले कुछ समय से हैदराबाद के टॉप विकेट टेकर रहे थे। वहीं, कोलकाता ने पैट कमिंस और लॉकी फर्ग्यूसन और चेन्नई ने जोश हेजलवुड को रिलीज कर दिया। यह सब अपनी-अपनी टीमों के पिछले सीजन में सफल गेंदबाज रहे थे।
Read More » -
वेंकटेश की सैलरी में 4000 फीसदी की बढ़ोतरी
समद को 20 लाख से 4 करोड़ रुपये यानी अगले सीजन 20 गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी। खास बात तो यह…
Read More » -
एशेज सीरीज पर कोरोना का साया, आखिरी टेस्ट मैच पर मंडराया संकट
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जानी है जिसका आखिरी टेस्ट मैच अभी संकट में पड़ गया है क्योंकि वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में क्वारंटाइन के नियमों में सख्ती की गई है। ऐसे में शायद पांचवां टेस्ट स्थगित या फिर रद किया जा सकता है। कोरोना को लेकर सख्ती में थोड़ी सी ढील मिल ही रही थी कि कोरोना के नए वेरिएंट ने सभी के होश उड़ा रखे हैं। इसी वजह से कोरोना के प्रोटोकाल को और भी ज्यादा सख्त किया जा रहा है। इस तरह आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट पर भी कोरोना वायरस महामारी का संकट मंडरा रहा है। नए कोविड वेरिएंट के कारण पर्थ में पांचवां और एशेज का अंतिम टेस्ट होना मुश्किल लग रहा है। दरअसल, वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के प्रीमियर मार्क मैकगोवन ने मंगलवार को कहा है कि नए वेरिएंट के कारण सख्त सीमा प्रतिबंध लागू रहेंगे और खिलाड़ियों को मैच खेलने के लिए 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना आवश्यक होगा। यहां तक कि पांचवें टेस्ट मैच के लिए क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के आने पर भी रोक लगा दी है। यह टेस्ट 14 जनवरी से 60 हजार की क्षमता वाले आप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। मैकगोवन ने एक वेबसाइट को बताया, “कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट ने राज्य की सीमाओं को फिर से खोलने की योजना को खराब कर दिया है।” मंगलवार को मैकगोवन ने खुलासा किया कि क्रिकेटरों को भी 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना आवश्यक है। इस तरह आखिरी टेस्ट मैच पर कोरोना का संकट है, क्योंकि चौथा टेस्ट मैच 9 जनवरी को सिडनी में समाप्त होगा। ऐसे में क्वारंटाइन के प्रोटोकाल फालो नहीं हो पाएंगे। इतना ही नहीं, वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की ओर से ये भी स्पष्ट कर दिया है कि स्टाफ के सदस्यों और प्रसारण टीम के लिए भी कोरोना प्रोटोकाल में कोई छूट नहीं होगी, क्योंकि उन्हें भी दो सप्ताह के लिए और बाद में पूरे मैच के दौरान अलग-थलग रहना होगा। इस तरह अभी के बयानों से माना जा सकता है कि आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बहु-प्रतीक्षित एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच कैंसिल करना होगा या फिर किसी अन्य स्थल पर आयोजित करना होगा।
Read More »