भिलाई

कार में मिली आरक्षक की लाश… रात भर मौके पर खड़ी थी कार… पुलिस ने शुरू की जांच, देखें वीडियो

भिलाई। दुर्ग राजनांदगांव बाईपास पर शराब भट्ठी के सामने कार में एक पुलिस आरक्षक पीयूष सिंह बैस की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। सिपाही के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व मोहन नगर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

अभी तक की जानकारी एक अनुसार शुक्रवार के दोपहर में घटनास्थल पर आरक्षक कार मे बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरक्षक रात भर कार में ही था। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से आरक्षक की मौत हुई है। आरक्षक आईयूसीएडब्ल्यू में पदस्थ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button