अन्‍य

2016 में पत्नी का शव कंधे पर लेकर 10 किमी पैदल चले थे दाना मांझी, अब बेटी ने पाई बड़ी सफलता

2016 में पत्नी का शव कंधे पर लेकर 10 किमी पैदल चले थे दाना मांझी, अब बेटी ने पाई बड़ी सफलता
file photo

आउटलुक टीम

2016 में पत्नी के शव का कंधे पर लेकर 10 किलोमीटर पैदल चलने वाले कालाहांडी जिले के आदिवासी किसान दाना माझी को बड़ी सफलता हांसिल हुई है। दरअसल शुक्रवार को ओडिशा के हाई स्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए जिसमें उनकी बेटी को सफलता मिली है।

लगभग 5 साल पहले वायरल हुई तस्वीर में माझी के साथ उनकी बड़ी बेटी चांदनी भी नजर आ रही है। पैसे नहीं होने की वजह से वह किसी वाहन की व्यवस्था नहीं कर पाए थे। उस वक्त 12 साल की चांदनी रोते हुए अपने पिता के साथ चल रही थी। इन तस्वीरों के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की भारत औऱ दूसरे देशों में काफी आलोचना हुई थी।

शुक्रवार को परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। इस परीक्षा को पास करने के वाली चांदिनी परिवार की पहली सदस्य हैं। बता दें कि बीजू जनता दल (बीजद) के कंधमाल से सांसद अच्युता सामंत ने चांदनी और उसकी तीन बहनों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने चांदनी का प्रवेश भुवनेश्वर के कंलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में कराया था। चांदनी के पास होने के बाद अच्युता सामंत ने ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर की।

सांसद अच्युता सामंत ने ट्विट किया कि ग्रामीण चांदनी माझी के प्रदर्शन के बारे में जानने कर उत्साहित हैं लड़कियों को ऐसे आगे बढ़ाता देखना मेरे लिए खुशी की बात है। प्रेरणा और आशा की ऐसी कहानियों पर हमें गर्व है।

Related Articles

Back to top button