
Publish Date: | Mon, 15 Nov 2021 11:56 PM (IST)
गरियाबंद। सोमवार को आदिवासी विकास परिषद व सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में शहीद बीरसामुंडा की जयंती मनाई गई। आदिवासी विकास परिषद भवन मजरकट्टा में आयोजित इस कार्यक्रम के अतिथि सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष भरत दीवान, आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष उमेदि कोर्राम, सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्रपति बूढ़ादेव व शहीद बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पूजा अर्चना कर किया गया।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज भरत दीवान ने बिरसा मुंडा को साहसी और योद्घा बताते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 के दशक में छोटे से गरीब किसान परिवार में हुआ था। मुंडा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखंड) निवासी था। बिरसा को 1990 में आदिवासी लोगों को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया था, उन्हें उस समय दो साल का दंड दिया गया था। बिरसा मुंडा ने समाज के लिए काफी सराहनीय कार्य किया था। उमेंदी कोर्राम ने बिरसा मुंडा को गरीब किसान के घर पैदा होकर देश के दिए समर्पित बताया। उन्होंने मुंडा लोगों को अंग्रेजों के जुल्म से मुक्ति पाने के लिए अपना नेतृत्व प्रदान किया। मंच का संचालन पुनितराम ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वाधिक समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ध्रुव, वीरेंद्र कुमार ध्रुव, इंदर कुमार ध्रुव, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर, सरवन ठाकुर, विष्णु नेताम, भूपेंद्र ध्रुव सरपंच, सुरेखा नागेश सरपंच, यशवंत ध्रुव, ग्वाल सिंह सोरी, नाथूराम कुमार, निरंजन मरकाम, अखिलेश, शंकर ध्रुव आदि सरपंच व समाज प्रमुख उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network