देश

जब सेक्स के बाद शख्स ने कर दिया ब्लॉक, बदला लेने के चक्कर में अपने ही जाल में फंसी युवती

आउटलुक टीम

आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होंगी जिनमें लड़का लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धोखा देकर जिंदगी से आउट कर देता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इसकी उलटी कहानी देखने को मिली है। यहां एक शख्स ने महिला से सेक्स के बाद उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इस बता से वह महिला इतनी गुस्सा हो गई कि उसके उस युवक को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उस पर रेप व लूट जैसे संगीन आरोप भी लगाए। हालांकि कोर्ट में महिला के आरोप निराधार साबित हुए। लेकिन, उस युवक को हत्या करने की धमकी देने के आरोप में महिला को दोषी करार दिया गया।
डेली मेल की रिपोर्ट के आधार पर एडिलेट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई के दौरान शख्स के वकीलों ने कहा कि साल 2017 में सहमति से संबंध बनाने के बाद महिला को युवक ने सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इससे नाखुश होकर युवती ने शख्स को धमकी देना शुरू कर दिया। हद तो तब पार हो गई जब उसने रेप और डेबिट कार्ड चुराकर पैसे उड़ाने का दोष लगाया।
इसे मामले में महिला ने दावा किया कि उस दिन शख्स ने ज्यादा शराब पी रखी थी। रेप करने के लिए मुझे भी नशे में बेहोश कर दिया था। बेहोशी की हालत में सहमति कैसे दी जा सकती है। महिला ने सबूत भी दिया कि उसने सोशल मीडिया पर किसी को परेशान नहीं किया। उसने इससे भी इनकार नहीं किया कि उसने ब्लॉक किए जाने के बाद गुस्से में ये काम किया।
वहीं कोर्ट में अभियोजकों ने दावा किया कि ब्लॉक किए जाने की घटना ने गुस्से की आग को भड़का दिया। इसके बाद महिला ने अपने पुरुष दोस्त के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाकर केस कर दिया।

Related Articles

Back to top button