छत्तीसगढ़

यात्रियों और कुलियों की मदद के लिए रायपुर रेल मंडल की तरफ से एक एप विकसित किया जा रहा

स्टेशन पर कई बार ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है कि यात्री कुली के लिए परेशान होते हैं। लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे एक खास एप तैयार कर रहा है। यात्रियों और कुलियों की मदद के लिए रायपुर रेल मंडल की तरफ से एक एप विकसित किया जा रहा है। इस एप में कुली का पूरा विवरण और भाड़ा दर अंकित रहेगा। एप की मदद के यात्री ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले कुली की बुकिंग कर सकेंगे। ट्रेन पहुंचते ही कुली सीट पर पहुंच जाएंगे। इससे यात्रियों को न केवल कुली खोजने की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि ओवरचार्ज से भी बचा जा सकेगा।

रेलवे के अफसरों के मुताबिक एप का काम अंतिम चरण में है। एक सप्ताह के भीतर इसे स्टेशन पर लागू कर दिया जाएगा। रायपुर स्टेशन से रोजाना 110 ट्रेनों के जरिए करीब 70 हजार यात्री आना-जाना करते हैं। स्टेशन पर 105 कुली तैनात किए गए हैं। स्टेशन में 40 किलो तक वजन के लिए 100 रु. शुल्क तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button