अन्‍य

महाराष्ट्र: 7 गांव में फिर से लगा लॉकडाउन, क्या शुरू हो गई है तीसरी लहर!

महाराष्ट्र: 7 गांव में फिर से लगा लग लॉकडाउन, क्या शुरू हो गई है तीसरी लहर!
प्रतीकात्मक तस्वीर

e0a4aee0a4b9e0a4bee0a4b0e0a4bee0a4b7e0a58de0a49fe0a58de0a4b0 7 e0a497e0a4bee0a482e0a4b5 e0a4aee0a587e0a482 e0a4abe0a4bfe0a4b0 e0a4b8 60d5ea752ffca

आउटलुक टीम

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव भले ही कम हो गया हो, लेकिन यहां के कुछ जिले अभी भी बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन लगाने की स्थिती में हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कोरोना हॉटस्पॉट वाले सात गावों को बंद करने का फैसला किया है। जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार का काटेवाड़ी गांव भी शामिल है। 

पुणे जिले के बारामती तालुका में अब भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महामारी की दूसरी लहर के वक्त यहां एक दिन में 500 मरीज पाए जा रहे थे। हालांकि तब से लेकर अब तक यहां मरीजों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन लॉकडाउन में छूट के बाद यहां कोरोना पॉजिटिव मामलों में इजाफा हो रहा है। इसलिए बारामती प्रांताधिकारी दादासाहेब कांबले ने तालुका के सात बड़े गांवों में एक बार फिर से 7 जुलाई तक लॉकडाउन बहाल कर दिया है।

बता दें कि बारामती में अब तक 25 हजार 431 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 24 हजार 474 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल गांव में 950 से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं। जिसके कारण संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामलों को नजर अंदाज न करते हुए उपमुख्यमंत्री के गांव में प्रशासन ने कोविड टेस्ट करवाया था, जिसमें 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद प्रशासन द्वारा सात दिन के बंद का एलान किया गया।

Related Articles

Back to top button