अन्‍य

बीते दिन कोरोना के 33 हजार 376 नए मामले, केरल में स्थिति अभी भी गंभीर

कोरोना वायरस : बीते दिन 33 हजार 376 नए केस, केरल में स्थिति अभी भी गंभीर
पीटीआई

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना महामारी का प्रभाव लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 33 हजार 376 नए मामले आए, 32 हजार 198 रिकवरी हुई और 308 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इन मामलों में केरल के 25 हजार 10 नए मामले और 177 मौतें शामिल हैं, जिसके बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है।

वहीं बीते दिन देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की 65 लाख 27 हजार 175 डोज लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 73 करोड़ 5 लाख 89 हजार 688 हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 92 हजार 135 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 54 करोड़ 1 लाख 96 हजार 989 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के कुल आंकड़े – 

कुल मामले : 3 करोड़ 32 लाख 8 हजार 330
कुल रिकवरी : 3 करोड़ 23 लाख 74 हजार 497
सक्रिय मामले : 3 लाख 91 हजार 516
कुल मौतें : 4 लाख 42 हजार 317

Related Articles

Back to top button