व्यापार

वेलेंटाइन-डे पर बिकने को तैयार हीरे और सोने के ‘दिल’

Happy valentine day : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बीच सोमवार से स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं। ऐसे में वेलेंटाइन-डे से जुड़े कारोबारियों में काफी उत्साह है। वेलेंटाइन डे पर युवा जोड़ों के हिसाब से बाजार, रेस्टोरेंट से लेकर मॉल सजकर तैयार हैं।

नासिक, पुणे, बंगलुरू और दिल्ली से गुलाब के फूल शो-रूम में पहुंच चुके हैं। वहीं ज्वैलरी की दुकानों पर हीरे और सोने के दिल के आकार में बने आभूषणों की लंबी रेंज उपलब्ध है।
वेलेंटाइन-डे पर सर्वाधिक बिक्री गुलाब के फूलों की होती है।

सुर्ख लाल टाटा गुलाब की अच्छी मात्रा दुकानों पर उपलब्ध है। एक फूल के लिए 50 से 60 रुपये तक अदा करना पड़ सकता है। फूल कारोबारी समीर राय कहते हैं कि ‘स्कूल खुलने से मांग अच्छी रहने की उम्मीद है। बिक्री की उम्मीद में बाजार में 50 लाख कीमत से अधिक के गुलाब के फूल आ चुके हैं। 300 से अधिक काउंटर से गुलाब के फूल की बिक्री होगी।’

युवाओं और नव विवाहित जोड़ों के लिए हार्ट के आकार वाले आभूषणों की लंबी रेंज उपलब्ध है। गोलघर में ज्वैलरी कारोबारी संजय अग्रवाल का कहना है कि ‘हार्ट के आकार वाले हीरे और सोने के आभूषणों की अच्छी रेंज है। इस बार कम कीमत में आकर्षक गिफ्ट के लिहाज से चांदी के आभूषणों की अच्छी रेंज मंगाई गई है। इन्हें वेलेंटाइन डे को लेकर विशेष तौर पर मंगाया गया है।’

वहीं कारोबारी महेश वर्मा का कहना है कि ‘नव विवाहितों की तरफ से अच्छी मांग आने की उम्मीद है। हल्के वजन में आकर्षक आभूषणों की उपलब्धता है।’ वेलेंटाइन वीक को लेकर मार्केट में केक की भी काफी डिमांड दिख रही है। 

रेस्टोरेंट और होटलों को विशेष तौर सजाया गया

रेस्टोरेंट और होटलों को भी युवाओं के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है। तारामंडल क्षेत्र के होटलों में विशेष तैयारी की गई है। रामगढ़झील के पास रेस्टोरेंट संचालित करने वाले विश्वजीत का कहना है कि ‘स्कूल-कॉलेज खुलने से रेस्टोरेंट वालों को उम्मीद लगी है। वेलेंटाइन डे के हिसाब से रेस्टोरेंट को सजाया गया है।’ वहीं इंदिरा बाल विहार पर रेस्टोरेंट मालिक गुड्डू सिंह का कहना है कि ‘वेलेंटाइन डे को लेकर गुब्बारों और अन्य सजावटी समान से सजाया गया है।

वेलेंटाइन वीक को लेकर क्रास मॉल स्थित आर्चिज गैलरी में पूरी तैयारी दिखती है।’ गैलरी के संचालक मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि ‘रविवार को किस डे था। इसे लेकर काफी अच्छे गिफ्ट बिके। वेलेंलटाइन डे पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। युवाओं के पसंद के हिसाब से लंबी रेंज मुहैया कराई गई है।’ 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button