नवरात्र से शुरू त्योहारी सीजन में ट्रैक्टर को छोड़कर कारों और दोपहिया समेत सभी प्रकार की गाड़ियों की जबरदस्त मांग दिख रही है। डीलरों के पास गाड़ियों को लेकर पूछताछ तीन गुना बढ़ गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने और अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए वाहन कंपनियां भी भारी छूट दे रही हैं।
फाडा के उपाध्यक्ष ने दी जानकारीफेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के उपाध्यक्ष साईं गिरधर ने बताया, इस त्योहारी सीजन में दिवाली तक देशभर में 45 लाख से अधिक गाड़ियां बिकेंगी। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं। यह आंकड़ा 2023 के त्योहारी सीजन में बिके कुल 37.93 लाख वाहनों की तुलना में 7.07 लाख अधिक है। 2022 में कुल 32 लाख गाड़ियां बिकी थीं।गिरधर ने आगे बताया कि पिछले त्योहारी सीजन की तुलना में इस बार रिकॉर्ड गाड़ियां बिकने की कई वजहे हैं। डीलरों के पास ग्राहकों के पसंदीदा कलर में लगभग सभी मॉडल उपलब्ध हैं। कुछ मॉडल को छोड़ दें तो वेटिंग पीरियड नहीं है यानी ग्राहकों को अपनी नई कार घर ले जाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। इस बार गाड़ियों पर मिलने वाली छूट चरम पर है। फाइनेंसर भी कर्ज देने के लिए तैयार बैठे हैं। इसके उलट, 2023 के त्योहारी सीजन में वेटिंग पीरियड अधिक था। डीलरों के पास स्टॉक और ग्राहकों के पसंदीदा मॉडल उपलब्ध नहीं थे।Read Next
22 October 2024
एनपीएस स्कीम: निजी सेक्टर में बढ़ता रुझान, 1.54 करोड़ लोग जुड़े
22 October 2024
सीएनजी कीमतों में वृद्धि: आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर
19 October 2024
दिसंबर से बैंकों का नया शेड्यूल, अब नए समय पर खुलेंगे और बंद होंगे बैंक
19 October 2024
रिटायरमेंट की चिंता छोड़िए, इस आसान फॉर्मूले से बनाएं मजबूत फंड
19 October 2024
हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 24850 के पार
15 October 2024
UPI लाइट: RBI ने बढ़ाई लिमिट, जानें इसका उपयोग और किसे होगा फायदा
15 October 2024
थोक महंगाई में भारी उछाल, सब्जियों के बढ़ते दाम से आम जनता पर असर
15 October 2024
शेयर बाजार में दिखी राहत, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद
11 October 2024
इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या में उछाल, दूरसंचार कंपनियों को 8% ज्यादा कमाई
11 October 2024
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ, भारत में बेसब्री से इंतज़ार
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close