व्यापार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, राहत भरा शुक्रवार, लेकिन आफत कर रही इंतजार

Petrol Diesel Price Today : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल की रिकॉर्ड कीमतें आसमान पर हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम पर आम लोगों को राहत मिली है। लगातार 121वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। WTI Crude Oil 110.24 डॉलर प्रति बैरल और Brent Crude 110.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।  

कच्चे तेज की कीमतों में लगी इस आग को देखते हुए ये एक तरह की राहत ही है। बता दें देश में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इसी वजह से अगले हफ्ते से दाम बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

इंडियन ऑयल के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, भोपाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में पेट्रोल 100 रुपये के पार है।

आफत कर रही इंतजार

पिछले 120 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि कच्चे तेल की कीमत करीब 70% बढ़ चुकी है। कच्चा तेल 1 डॉलर प्रति बैरल महंगा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम औसतन 55-60 पैसे प्रति लीटर बढ़ जाते हैं। तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन तब से लेकर अब तक कच्चा तेल 40 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा महंगा हो चुका है।

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर82.9677.13
चंडीगढ़94.2380.9
आगरा95.0586.56
लखनऊ95.2886.8
दिल्ली95.4186.67
नोएडा95.5187.01
रांची98.5291.56
बेंगलुरु100.5885.01
चेन्नई101.491.43
कोलकाता104.6789.79
पटना105.991.09
जयपुर107.0690.7
भोपाल107.2390.87
मुंबई109.9894.14
श्रीगंगानगर112.1195.26

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सभी 31 सदस्य देशों ने अपने रणनीतिक भंडारों से 6 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जताई थी। उन्होंने तेल बाजार को यह संकेत देने के लिए यह कदम उठाया कि रूस के यूक्रेन पर हमले से तेल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी। हालांकि यह कदम भी तेल के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक रूस से आपूर्ति में व्यवधान को लेकर उपजी चिंताएं शांत नहीं कर पाया।

ऐसे चेक करें रेट: आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button